विराट कुश्ती दंगल का हुआ आयोजन।
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705
मसौली बाराबंकी अयोध्या धाम के अशर्फी भवन स्थित श्याम क्लब के मैदान में एक विराट कुश्ती दंगल का हुआ आयोजन। दंगल का उद्घाटन भाजपा के फायर ब्रांड नेता व पूर्व सांसद विनय कटियार तथा अयोध्या नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने फीता काटकर किया। श्याम क्लब के संस्थापक व दंगल के आयोजक बाबा घनश्याम दास पहलवान ने सभी अतिथियों को माला पहनाकर किया स्वागत। दंगल के आयोजक व श्याम क्लब के संस्थापक घनश्याम दास पहलवान ने कहा। विगत करीब 40 से 45 वर्षों से साधु संतों के आशीर्वाद व सहयोग से होली के बाद पढ़ने वाले मंगल को जिसे बुढ़वा मंगल के नाम से जाना जाता है इस दिन विराट दंगल का आयोजन होता हैं । इस दंगल में नंदिनी नगर, बनारस, गोंडा, इलाहाबाद, प्रतापगढ़, लखनऊ व दिल्ली सहित तमाम राज्यों से पहलवान आते हैं और अपनी प्रतिभा को दर्शकों के बीच दिखाते हुए दँगल को एक नया आयाम देते हैं। श्याम क्लब में आयोजित इस कुश्ती में श्याम क्लब के पहलवान मुकुंद पहलवान व खवासपुरा के पहलवान शिव लाल यादव के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। सौरभ जौनपुर और इम्तियाज अलनपुर तथा धीरज पहलवान जौनपुर अब्दुल्ला अलनपुर के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला।
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

