जैदपुर कस्बे में कलयुगी पुत्र, सम्पत्ति की लालच करना चाहते हैं अपने ही पिता हत्या।

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

कस्बे में सनसनी, पीड़ित ने मांगा मुख्यमंत्री से न्याय!

बाराबंकी। घोर कलयुग में पिता को अपने पुत्रों से जान का खतरा उत्पन्न हो गया है, यहां सम्पत्ति के लालच में अपने ही पिता के लिए रचा जा रहा है षड़यंत्र मजबूर होकर पीड़ित ने मांगा प्रदेश के मुख्यमंत्री से न्याय। पीड़ित की यदि कोई पास पडोस का व्यक्ति मदद व देखभाल करता है या कोई दवा इलाज करवा देता है तब यही कलयुगी पुत्र अमादा फसाद होकर गालियां देते हैं और कहते हैं अगर दोबारा मेरे माता पिता का ख्याल किया तो जान से मार दूंगा। पीड़ित व उसकी पत्नी व पुत्री काफी डर गये हैं और उक्त घटना की शिकायत उच्चाधिकारियों से भी किय है।

मुख्यमंत्री को भेजे गये शिकायती प्रार्थना पत्र में पीड़ित हाफिज मोहम्मद हुसैन निवासी बड़ी बाजार कस्बा व थाना जैदपुर जिला बाराबंकी का वृद्ध एवं लाचार व्यक्ति है। पीड़ित के चारों पुत्रों अतीक, मोहम्मद रकिब, लल्लन, चांद बाबू को पूर्व में एक-एक घर दे दिया है तथा तीन पुत्रियो की शादी कर दिया है एक घर में अपनी सबसे छोटी अविवाहित पुत्री व पत्नी के साथ रहकर जीवनयापन कर रहा है। जिस घर में पीड़ित रह रहा है उस घर को अपनी सबसे छोटी बेटी रेशमा बानो के नाम वसीयत कर दिया है क्योंकि वही पुत्री पीड़ित व पीड़ित की पत्नी बिस्मिल्लाह बानो की उचित देखभाल व सेवा सत्कार करती है। इसी बात की रंजिश को लेकर पीड़ित के लड़के पीड़ित व पुत्री को गंदी-गंदी गालियां व जान से मरवा डालने की धमकी देते है। पीड़ित तथा पीड़ित की बेटी की हत्या करने का कुचक्र रचते हैं और तरह-तरह के हथकण्डे अपनाते हैं कि पीड़ित व उसकी पुत्री व पत्नी जल्द से जल्द मर जाये तब पीड़ित के उक्त पुत्र मेरी बेटी को वसीयत वाले मकान पर भी कब्जा कर लें। यदि पास पडोस का कोई व्यक्ति पीड़ित की मदद व देखभाल करने आता है या कोई दवा इलाज करवा देता है तब उक्त लोग उससे अमादा फसाद होते हैं तथा गंदी-गंदी गालियां देते हैं और कहते हैं अगर दोबारा मेरे माता पिता का ख्याल किया तो जान से मार दूंगा, हम लोग जल्द मरने का इंतिजार कर रहे हैं और तुम लोग उनकी जिन्दगी बढ़ा रहे हो। हम लोग इन लोगों की न दवा होने देंगे, न इलाज। पीड़ित को जब जानकारी हुई तो बहुत डर गया और जानमाल की रक्षा हेतु मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र दे रहा है। पीड़ित ने कहा कि मेरे साथ कोई अनहोनी होती है तो उसकी समस्त जिम्मेदारी उक्त लोगों की होगी। उक्त लोग काफी दबंग व झगडे़लू व्यक्ति हैं जिनका काफी आतंक है।

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

Don`t copy text!