दो बाइक चोरों को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ा पुलिस ने बिना कार्यवाही किये बैरंग किया वापस, आक्रोष

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

मसौली बाराबंकी। उधौली चौराहे से बाइक चोरी का प्रयास कर रहे दो गैर जनपदीय चोरो को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया परन्तु सफ़दरगंज पुलिस ने बगैर कार्यवाही कर बैरंग वापसी कर दी जिससे उधौली चौराहे के दुकानदारों में पुलिस के प्रति रोष है। बताते चले कि उधौली चौराहे पर शराब ठेके के बगल में स्थित अम्बौर निवासी संगीत मिश्रा पुत्र हौसिला प्रसाद की हार्डवेयर की दुकान पर खड़ी बाईक की चोरी करने के प्रयास में लगे दो लोगो को स्थानीय दुकानदारों ने दबोच कर खम्भे में बांध दिया तथा जमातलासी पर उक्त लोगो के पास से मिले आधार कार्ड एव पहचान पत्र के अनुसार दोनों व्यक्ति सिद्धार्थनगर के चरखरी निवासी सुरेश कश्यप पुत्र इंदल कश्यप व उसके साथी के रूप में हुई। पुलिस को दी गयी सूचना पर पहुँची सफ़दरगंज पुलिस दोनों को थाना लाकर थोड़ी ही देर में बैरंग वापस कर दिया। जिससे ग्रामीणों में रोष है। वही थानाध्यक्ष अभिषेक तिवारी का कहना है कि उक्त लोगो से पूछताछ में जानकारी मिली है कि उक्त दोनों ठेके के पास खड़े थे तथा बाइक गिर जाने पर उठा रहे थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों के नाम पता नोट कर छोड़ दिया गया है।

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

Don`t copy text!