किसान ने शाखा प्रबंधक के ऊपर रिष्वत मांगने का लगाया आरोप
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
सूरतगंज, बाराबंकी। विकासखंड सूरतगंज के सुंधियामऊ में स्थित आर्यावर्त बैंक के शाखा प्रबंधक के ऊपर केसीसी बनवाने के नाम पर अवैध वसूली का आरोप। जानकारी के अनुसार रामनगर थाना क्षेत्र के नंदऊपारा गांव का है। जहां के निवासी विनय कुमार सिंह पुत्र अमरनाथ सिंह ने आर्यावर्त ग्रामीण बैंक सुंधियामऊ के शाखा प्रबंधक आशीष श्रीवास्तव पर संबंधित बैंक में उनके पिता अमरनाथ व चाचा विशंभर बक्स सिंह पुत्र अवधराम सिंह का किसान क्रेडिट कार्ड का खाता है जिस पर वर्षों से समय-समय पर निकासी और जमा होता रहा है बावजूद इसके दोनों किसान महीनो से बैंक के चक्कर लगा रहे हैं और उन्हें किसान क्रेडिट कार्ड के खाते पर भुकतान इसलिए नहीं किया जा रहा है कि किसानों ने शाखा प्रबंधक को पांच हजार रुपए रिश्वत के नाम पर नहीं दिए। जबकि प्रार्थियों ने किसान क्रेडिट कार्ड के सभी कागजात शाखा प्रबंधक को मुहैया करवा दिए थे। प्रार्थी के पुत्र विनय सिंह ने शाखा प्रबंधक पर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ,मुख्य प्रबंधक आर्यावर्त ग्रामीण बैंक लखनऊ,जिला अधिकारी बाराबंकी,रिजनरल मैनेजर आर्यावर्त ग्रामीण बैंक बाराबंकी सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को लिखित प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। प्रार्थी ने पत्र में लिखा है कि प्रबंधक द्वारा 5000/रुपए रिश्वत की मांग की गई जिसे देने में प्रार्थी ने असमर्थता जताई जिस बाबत प्रार्थी को किसान क्रेडिट कार्ड पर लोन नहीं दिया जा रहा है जिससे किसान की फसलों में ना तो खाद और पानी पड़ पा रहा है ना फसल की बुवाई हो पा रही है। किसान बहुत परेशान है।जबकि शाखा प्रबंधक के चहेते दलालों के द्वारा जो किसान बैंक को पहुंचते हैं सिर्फ और सिर्फ उन्हें ही किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ मिलता है जिसमें शाखा प्रबंधक का कमीशन तय होता है। सामान्य किसानों को सिर्फ और सिर्फ 12 साला 41- 45 के नाम पर लगातार तहसील दौड़ाया जाता है। जो भी किसान शाखा प्रबंधक के एजेंटों द्वारा बैंक नहीं पहुंचते हैं उनका लोन हो पाना असंभव सा है और उन गरीब किसानों का जबरन कृषि बीमा के नाम पर बीमा कर दिया जाता है। जबकि नुकसान हुई फसल का एक भी पैसा आज तक क्षेत्र के किसी किसान को नहीं मिला। प्रार्थी द्वारा बताया गया है कि ऐसे भ्रष्ट अधिकारी और कर्मचारी सिर्फ सरकार को बदनाम करने का काम कर रहे हैं जिससे सरकार की छवि धूमिल हो रही है। वास्तविक किसानों को सरकार द्वारा दी जा रही योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा जोकि अत्यंत दुखद है।उक्त मामले पर हमारे संवाददाता ने जब शाखा प्रबंधक आशीष श्रीवास्तव से बात की तो उन्होंने कहा कि रिश्वत मांगने का आरोप पूर्ण रूप से निराधार है। सिविल सही ना होने के कारण लोन नहीं किया गया होगा। खैर क्या सही है और क्या गलत है यह तो निष्पक्ष रूप से जांच में ही पता चलेगा फिलहाल पीड़ित किसान उक्त मामले से फसलों को खाद पानी नहीं दे पा रहा जिससे किसान की माली हालत और भी बदतर हो सकती है।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

