मंत्री से लेकर भारत सरकार में कैबिनेट मंत्री तक का सफर तय करने वाले,स्वर्गीय बेनी प्रसाद वर्मा हमेशा कहा करते थे……
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705
मसौली बारावंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स किसानों नौजवानों के हक हकूक और अधिकारों के लिए लड़ते हुए उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री से लेकर भारत सरकार में कैबिनेट मंत्री तक का सफर तय करने वाले बाराबंकी जनपद की आन बान शान स्वर्गीय बेनी प्रसाद वर्मा हमेशा कहा करते थे किसानों नौजवानों और कार्यकर्ताओं के बलबूते ही कोई संगठन शासन सत्ता में आता है जो संगठन सब की खुशहाली के लिए समृद्धि के लिए काम करें वही संगठन और सरकार जन आकांक्षाओं में सफल होती है।
उक्त विचार आज समाजवादी पार्टी कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत सरकार स्वर्गीय बेनी प्रसाद वर्मा की पुण्यतिथि पर जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद की अध्यक्षता एवं जिला कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह वर्मा के संचालन में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ने स्वर्गीय बेनी प्रसाद वर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उपस्थित पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
जिला अध्यक्ष ने आगे कहा कि बेनी प्रसाद जी हमेशा जिले के विकास और किसानों नौजवानों गरीब मजलूम की खुशहाली के लिए संघर्ष करते रहते थे वह कहते थे कि बगैर नौजवानों किसानों के खुशहाली के देश कभी भी विकास नहीं कर सकता वह अपने पूरे जीवन काल में किसानों के लिए संघर्ष करते रहे इसीलिए आज वह विकास पुरुष के रूप में हम सबके बीच में जाने जाते हैं बाबूजी के द्वारा कराए विकास कार्यों की चर्चा आज भी पूरे जिले में होती है उनके द्वारा बाराबंकी जनपद का चौमुखी विकास कराया गया जिसके कारण बाराबंकी जिला पूरे प्रदेश ही नहीं पूरे देश में एक अलग पहचान रखता है हम सब को भी बाबूजी के विचारों से प्रेरणा लेते हुए समाज किसान नौजवान के लिए संघर्ष करते हुए उनकी खुशहाली के लिए काम करना चाहिए।
श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप पूर्व जिलाध्यक्ष डा कुलदीप सिह, वरिष्ठ सपा नेता हुमायूं नईम खान, जिला उपाध्यक्ष मो सबाह, अजय वर्मा बब्लू, कामता प्रसाद यादव, जिला कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह वर्मा, जिला प्रवक्ता वीरेंद्र प्रधान, हफीज भारती, प्रदेश सचिव डॉक्टर नवनीत प्रकाश श्रीवास्तव, जिला सचिव जसवंत यादव, ज्ञान सिंह यादव, आशिर किदवाई,साजिद अहमद, जिला अध्यक्ष महिला सभा श्रीमती सरोज मौर्या, जिला अध्यक्ष अनुसूचित सभा बसंत सिंह गौतम, जिला अध्यक्ष बाबा साहब वाहिनी अरुण कुमार सेन, जिला नगर अध्यक्ष हफीज सलमानी, अवध राम यादव, समीम चौधरी, मोहित पाल, नितिन वर्मा, प्रेम प्रकाश यादव, मोहित पाल, सूरज सैनी आदि प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे।
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

