गौरक्षा वाहिनी के जिलाध्यक्ष ने करवाया घायल गाय के बछड़े का इलाज!
अब्दुल मुईद सिटी-अपराध ब्यूरो। (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677
स्थानीय निवासियों ने किया उत्साहवर्धन
बाराबंकी। राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी बाराबंकी के जिलाध्यक्ष मो0 शमीम अंसारी ने आज जिला जेल के पास, देवा रोड स्थित घायल अवस्था में एक गाय होने की सूचना पर तत्काल शमीम अंसारी के की सुचना पर पषु डाक्टर की टीम मौके पर पहुंचे और घायल गाय का इलाज करवाया। बताते चलें कि घायल बछड़े पर तेंदुए का हमले में घायल हो गाय है,
प्राप्त जानकारी के अनुसार कई वर्षों से राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी बाराबंकी के जिलाध्यक्ष मो0 शमीम अंसारी गायों की सेवा करते चले आ रहे हैं और जनपद में कही भी घायल आदि होने की सूचना मिलती है तो तत्काल स्वयं पहुंचकर या डाक्टर को भेजकर उचित इलाज करवाकर, सही ढंग से देखभाल करते हैं। श्री अंसारी ने आगे बताया कि गौ माता जिस जगह खड़ी रहकर आनंदपूर्वक चौन की सांस लेती है। वहां वास्तु दोष समाप्त हो जाते हैं। गौ माता को चारा खिलाने से तैंतीस कोटी देवी देवताओं को भोग लग जाता है। गौ माता कि सेवा परिक्रमा करने से इंसान भय मुक्त हो जाता है व सभी तीर्थाे के पुण्यों का लाभ मिलता है। इस शिव शंकर बाजपाई ने कहा कि मान्यताओं के मुताबिक गाय में ईश्वर वास करते हैं। जिसका सीधा मतलब ये है कि आप गाय को रोटी खिलाकर 33 करोड़ देवी-देवताओं को भी भोजन करा रहे हैं. गाय को रोटी खिलाने से घर-परिवार के कई दुख-दर्द दूर हो जाते हैं
अब्दुल मुईद सिटी-अपराध ब्यूरो। (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

