नारी शिक्षा चौपाल का भव्य आयोजन
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ सुहेल अंसारी संवाददाता की रिपोर्ट नगर बाराबंकी 8081991270
देवा, बाराबंकी। विकास खण्ड देवा के ब्लॉक संसाधन केन्द्र सिपहिया में जेण्डर इक्विटी के अन्तर्गत बालिकाओं की शिक्षा एवं सशक्तीकरण के लिए नारी शिक्षा चौपाल का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के इस मुख्य अतिथि अशोक त्रिपाठी प्राधानाचार्य किसान उच्चतर माध्यामिक विद्यालय देवा तथा खण्ड शिक्षा अधिकारी राम नरायन रहे। जिन्होंने ने संयुक्त रूप से इस कार्यक्रम की शुरुआत की और चौपाल के उद्देश्य के बारे में खण्ड शिक्षा अधिकारी ने विस्तृत रूप से जानकारी दी, नारी शिक्षा के महत्व पर सन्दर्भ दाता चारू गर्ग ने प्रकाश डाला। चौपाल में महिला सशक्तिकरण पर तरन्नुम खातून ने बेहतरीन पपेट शो प्रस्तुत किया। स्वशक्ति पर प्रेजेन्टेशन सूर्या त्रिपाठी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान मीना मंच नोडल कविता वर्मा ने जेण्डर इक्विटी पर जानकारी दी। अशोक कुमार वर्मा श् विकास वर्मा अवधेश तिवारी, विजय प्रताप सिंह, प्रदीप मिश्रा, राजेश मोहम्मद इस्माइल मोहम्मद असलम अंजना मिश्रा कंचन गुप्ता, ओमप्रकाश यादव आदि मौजूद रहें।
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ सुहेल अंसारी संवाददाता की रिपोर्ट नगर बाराबंकी 8081991270