जिला बार एसोसिएशन बाराबंकी। के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा का हुवा भव्य स्वागत

अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

मसौली बाराबंकी। जिला बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नरेंद्र कुमार वर्मा एव उपाध्यक्ष उमेशचंद्र वर्मा (पम्मू) का रविवार को लखपेड़ाबाग स्थित लान में कुर्मी स्वाभिमान महासंघ के तत्वावधान में स्वागत करते हुए प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

जिला संयोजक डॉ0 प्रेमप्रकाश वर्मा की अध्यक्षता एव लोकसभा संयोजक भुकान्तवर्मा के संचालन में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय सह संयोजक ई0 एसपी वर्मा ने कहा कि समाज की उन्नति शिक्षा के बगैर सम्भव नही है जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर नरेंद्र वर्मा की जीत समाज की जीत है। कुर्मी समाज खेती किसानी से जुड़ा हुआ समाज है लेकिन खेती किसानी के साथ साथ शिक्षित होना बहुत हरूरी है । ई0 एसपी वर्मा ने समाज से कुर्मी समाज स्वाभिमान महासंघ के बैनर तले एकजुट होने की अपील की। जिला संयोजक डॉ0 प्रेमप्रकाश वर्मा ने कहा कि कहा कि समाज के लोगो को सभी क्षेत्रों में अपना योगदान देने से ही समाज को ऊंचाइयों पर पहुंचाया जा सकता है जिसके लिए हम सभी को कुर्मी समाज के इस बैनर तले एकजुट होने की जरूरत है।
नवनिर्वाचित बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए समाज की एकजुटता को बनाये रखने के लिए भरोसा दिलाते हुए कहा कि आप सभी लोगो का इसी तरह सहयोग मिलता रहा तो महासंघ एक दिन सरदार वल्लभ भाई पटेल के सपनो को साकार करेगा। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित बार पदाधिकारियों अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया तथा छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि पर श्रदासुमन अर्पित की गई। इस मौके पर जिला संरक्षक काशीराम वर्मा, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा, चौधरी चरण सिंह, मीडिया प्रभारी वीरेंद्र कुमार वर्मा, डीडीसी प्रतिनिधि वासुदेव वर्मा अधिवक्ता संयोजक देशराज वर्मा, अम्बरीष अम्बर, रामसुमेर वर्मा, मन बहार वर्मा, रूप नरायन वैशवार, रमेशचंद्र वर्मा, उत्तम वर्मा, पप्पू प्रधान, डॉ0 राजेश वर्मा सहित समाज के तमाम लोग मौजूद रहे

 

अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

Don`t copy text!