निजर आया माह-ए-रमजान का चांद मनाया गया हाजी वारिस अली शाह का जन्मदिन
शिव शंकर बाजपाई संवाददाता बंकी ब्लॉक एसएम न्यूज़24टाइम्स 8423434053
देवा, बाराबंकी।एस0एम0 न्यूज24टाइम्स रविवार को दुनिया भर के मुसलमानों के लिए पवित्र महीना यानी माह-ए-रमजान की शुरुआत हो गई है। इस्लाम धर्म में चलने वाले इस्लामिक हिजरी कैलेंडर के मुताबिक साल का नवा महीना रमजान का होता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक इस माह-ए-रमजान में पूरे महीने भर रोजे रखे जाते हैं। रात के आखिरी पहर में रोज़ा शुरू होता है और सूर्यास्त के बाद रोज़ा खोला जाता है। इस्लाम धर्म के बरकत वाले महीने में हर घर में तरह-तरह के अफ्तारी बनाई जाती है। माह-ए-रमजान मुसलमानों के लिए बड़ी बरकतों वाला महीना होता है। इस पाक महीने में इबादतों के साथ-साथ सभी की दुआओं के कबूलियत होती हैं। इसी पाक महीने में माह-ए-रमजान की पहली तारीख को देवा के सूफी संत सैयदा हाजी वारिस अली शाह का जन्म मुबारक हुआ था आपको बताते चलें कि हर साल की तरह इस साल भी माह-ए- रमजान की पहली तारीख को देवा के सूफी संत सैयद हाजी वारिस अली शाह का जन्मदिन मुबारक बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। जिसमें देवा के लोग और बाहर से आए हुए सभी जायरीनों ने बहुत ही खुशी के साथ शिरकत की। बताया जाता है कि सरकार वारिस पाक का जन्मदिन मुबारक रमजान मुबारक की 1 तारीख सन 1238 हिजरी को सर जमीने देवा शरीफ में हुआ था। इसी खुशी में हर साल माह-ए-रमजान मुबारक की 1 तारीख को आपका जन्मदिन मुबारक लोग बड़ी ही धूमधाम से मनाते है।
शिव शंकर बाजपाई संवाददाता बंकी ब्लॉक एसएम न्यूज़24टाइम्स 8423434053

