स्वच्छ भारत अभियान के बड़े-बड़े दावे फेल, ग्रामीणों में नाराजगी

अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

मसौली बाराबंकी के ब्लॉक बंकी ग्राम पंचायत गदिया क्षेत्र में ग्रामीणों ने मीडिया के माध्यम से खबर प्रकाशित करवाई गई लेकिन अभी तक इस पर कोई सुनवाई नहीं हुई ग्रामीण क्षेत्रों में जर्जर सड़कें एवं गांव की नालियां किसानों की बहाली के लिए सिंचाई की व्यवस्था भी नहीं हो पाई है अगर बात सड़कों की कही जाए तो ग्रामीणों में बहुत ही नाराजगी है बड़े-बड़े गड्ढे सड़कों में नजर आ रहे हैं सड़कों की मरम्मत की गई लेकिन नहीं 1 महीने के अंदर उखड़ गई है आलापुर से सफीपुर तक भूहेरा से गदिया तक गदिया से माती रोड़ तक गदिया से चिलहटा घाट तक बंकी से दुंदपुरवा चौराहा तक सड़कें बहुत जर्जर हो चुकी हैं वाहन निकलने में बहुत सी दुर्घटनाएं हो रही हैं वाहन क्षतिग्रस्त हो जाते हैं जबकि यह सड़कें बाराबंकी के मुख्य मार्ग जोड़ती हैं इन सड़कों पर मरम्मत कार्य हुआ लेकिन उमरी गांव की सड़क बनाने में की जा रही अनियमिता की शिकायत पर मौके पर पहुंचे जेई ठेकेदार को सख्त हिदायत दी देवा विकासखंड के उमरी गांव को जाने वाली सड़क के पुनः डामरीकरण में बरती जा रही अनियमिता की शिकायतk जनकल्याण किसान एसोसिएशन द्वारा कल दिनाँक 3 अप्रैल 2022 को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर की गई थी।जिसको संज्ञान में लेते हुए आज दिनाँक 4 अप्रैल 2022 को सबेरे ही सम्बन्धित जे0 ई0 श्री माता प्रसाद यादव द्वारा मौके पर पहुँचकर शिकायतकर्ता/जनकल्याण किसान एसोसिएशन के चेयरमैन धर्म कुमार यादव की उपस्थिति में अनियमिता बरतने वाले ठेकेदार को सड़क पर जमी धूल को विधिवत साफ करते हुए मानक के अनुरूप डामरीकरण करने की हिदायत दी है।अगर अधिकारी अपना काम सही से करें तो यह नौबत ना आए लेकिन एक तरफ जनता यह आरोप लगा रही है की गौशाला बनाए गए लेकिन उनका उपयोग सही से नहीं किया गया है और आवारा पशु किसानों की हरी भरी फसल नष्ट कर बराबर नुकसान कर रहे हैं किसान भाइयों का यह भी कहना है कि सिंचाई के लिए उचित व्यवस्था की जाए ताकि हम किसान भाइयों को हर फसल की सही समय से सिंचाई करने में आसानी हो जाय इधर ग्राम पंचायत गदिया की नालियों का बहुत ही बुरा हाल है नालियों की सफाई ना होने से गंदगी ईकट्ठा हो रही है गंदगी के चलते मच्छर पनप रहे है अभी तक फरिश्तीपुर,बरगदहा, ,एवं ऐसे कुछ गांव में नाली निर्माण नहीं हुआ है जो कि रोड पर ही गांव के ही मुख्य मार्ग पर पानी बराबर बह रहा है आने जाने वालों के लिए मुसीबत बना हुआ है एक तरफ योगी सरकार स्वच्छ भारत अभियान के तहत बड़े-बड़े दावे करती है शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक अभियान चला रही है अधिकारियों को बराबर चेतावनी भी दे रही है लेकिन इस पर कोई अधिकारी अमल नहीं करता है ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि से पूछा गया तो प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि एक सफाई कर्मी काम नहीं कर पा रहा है और सफाई कर्मी ने भी जवाब दिया की हम अकेले हैं क्या कर सकते हैं काफी इंतजार के बाद मजबूरन गांव के ही कुछ लोगों ने मिलकर अपनी अपनी नालियों को साफ करने में लग गए हैं ताकि मच्छर ना पनप पाए डेंगू जैसी बीमारियों से बचा जा सके जबकि पिछले वर्ष से इस वर्ष मच्छरों का आतंक बहुत ज्यादा है अब देखना यह है कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ऐसे अधिकारीयों एवं कर्मचारियों पर क्या नकेल कसती है l गांव के लोगों ने उत्तर प्रदेश की सरकार से अपील की है की इन समस्याओं से जल्द ही सरकार हम लोगों को निजात दिलाएगी l

अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

 

Don`t copy text!