स्कूल चलो अभियान के तहत,शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया
अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
मसौली बाराबंकी। स्कूल चलो अभियान के तहत सोमवार को ब्लाक स्तरीय जागरूकता रैली ब्लाक संसाधन केंद्र (बड़ागांव) से निकालकर शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। जागरूकता रैली में परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने जागरूकता रैली में प्रतिभाग किया।
खण्ड शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र सिंह ने स्कूल चलो जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए कहा कि बीते दो वर्षों से कोरोना काल के दौरान परिषदीय विद्यालयों की शिक्षा प्रभावित हुई इस वर्ष शासन का लक्ष्य है कि कोई भी बच्चा दाखिले से वंचित न रह जाय जिसके लिए आज से अभियान के रूप में नामांकन कार्य शुरू हुआ है आप सभी लोग एकजुट होकर शत प्रतिशत बच्चो का नामांकन कराये। बीआरसी भवन से निकली स्कूल चलो रैली पूरे कस्बे का भ्रमण कर छात्र-छात्राओं ने लोगों से अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में भेजने की अपील की और शत प्रतिशत नामांकन कराने पर बल दिया। स्कूल परिसर से निकली रैली विभिन्न मोहल्लों से होते हुए पुनः स्कूल में पहुंच कर सम्पन्न हुई। रैली में शामिल बच्चे सब पढ़ें-सब बढ़ें, कोई न छूटे इस बार, शिक्षा है सबका अधिकार, घर-घर विद्या दीप जलाओ-अपने बच्चे सभी पढ़ाओ, बेटी है तो कल है, मम्मी पापा हमें पढ़ाओ -स्कूल में चलकर नाम लिखाओ आदि स्लोगन लिखी तख्तियां हाथों में लिये चल रहे थे।
इस मौके पर संजय श्रीवास्तव, आसफी फातिमा, माया सैनी, कुमुदलता, रिचा सिंह, मंजुश्री, नेहा गुप्ता, पूजा शुक्ला, सना फातिमा, एआरपी सचिन वर्मा, विवेक कुमार, बनवारी लाल, धीरेंद्र वर्मा, पावेल राज, हरिश्चंद्र, जितेंद्र कुमार, सन्दीप, सुनील, रामसरन, आशीष कुमार, माजिद सिद्दीकी सहित स्कूल के बच्चे मौजूद रहे।

