जीवन में आगे बढ़ने के लिए शिक्षा सबसे आवश्यक है : सुरेष यादव
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
बाराबंकी।एस0एम0 न्यूज24टाइम्स रविवार को देवा चिनहट रोड स्थित जीनियस गर्ल्स ग्लोबल स्कूल का सदर विधायक सुरेश यादव ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर विधायक सुरेश यादव ने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए शिक्षा सबसे आवश्यक है इसलिए हमे पूरा मन लगाकर पढ़ाई करना चाहिए। मैं सभी शिक्षकों और स्कूल प्रबंधन का आभार व्यक्त करता हूं जो आज हमारे देश के बच्चो का भविष्य बनाने व उनका जीवन सवांरने के लिए वे पूरी मेहनत से निर्वाहन कर रहे है। श्री यादव ने आगे कहा कि शिक्षा व्यक्ति विशेष नही समूचे समाज और राष्ट्र की उन्नति का आधार है शिक्षा का व्यक्तित्व के निर्माण में अहम योगदान है। इस अवसर पर मुक्ता शर्मा, संजय यादव, धरम यादव, राजू यादव, विजय बहादुर यादव, प्रधान, दीपक यादव, कोमल रावत प्रधान, मुकेश यादव, वीरेंद्र यादव समेत दर्जनों लोग मौजूद रहें।
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

