चोरी के मोबाइल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

बाराबंकी। एस0एम0 न्यूज24टाइम्स जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को थाना असन्द्रा पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त मो. साहिबे आलम पुत्र मोनिस निवासी मो. उत्तरी अंसारी सिद्दौर थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी को मील चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद चोरी का मोबाइल बरामद किया गया। इस सम्बन्ध में थाना असन्द्रा पर मु.अ.सं.-127/2022 धारा 379/411 भादवि पंजीकृत किया गया । इस मौके पर अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि शुक्रवार को अंजर जनसेवा केन्द्र से एक व्यक्ति के जेब से सैमसंग का मोबाइल फोन चोरी कर लिया था, जिसे असन्द्रा पुलिस द्वारा बरामद किया गया है। पुलिस टीम थानाध्यक्ष ध्यानेन्द्र प्रताप सिंह , उ.नि. जगदीश प्रसाद शुक्ल, का. आनन्द यादव, का. राजेश यादव मौजूद रहे।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

Don`t copy text!