अवैध मारफीन के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
मसौली, बाराबंकी।एस0एम0 न्यूज24टाइम्स जनपद बाराबंकी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शानिवार को थाना मसौली पुलिस द्वारा अभियुक्त मोहम्मद एजाज उर्फ मो. आजाद पुत्र स्व. मुन्ना निवासी बांसा चौराहा थाना मसौली जनपद बाराबंकी को मसौली ब्लाक के पास से गिरफ्तार किया गया। तलाशी में अभियुक्त के पास से 100 ग्राम अवैध मारफीन बरामद किया गया। इस सम्बन्ध में थाना मसौली पर मु.अ.सं. 117/2022 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह, उ.नि. शशिकान्त सिंह , उ.नि. सुधीर कुमार यादव , हे.का. पप्पू कुमार, का. राजेश सिंह पुलिस टीम मौजूद रही।
अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

