दो अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचा व मारफीन बरामद

मोहम्मद अतीक संवाददाता थाना क्षेत्र असंद्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स 8787049566

हैदरगढ़, बाराबंकी।(एस0एम0 न्यूज 24टाइम्स) जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत सोमवार को थाना हैदरगढ़ पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण, करुणाशंकर लोहार पुत्र स्व. कमला प्रसाद निवासी बबुआपुर थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी, राहुल सिंह पुत्र हरिनरायन सिंह निवासी करौची थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी को सुबेहा हैदरगढ़ रोड ग्राम सराय चौबे व पूर्वांचल एक्सप्रेस के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के पास से एक अदद तमंचा मय जिन्दा कारतूस व 65 ग्राम अवैध मारफीन बरामद की गई। अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना हैदरगढ़ पर मु.अ.सं. 111/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व मु.अ.सं. 112/2022 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। इस मौके पर प्र.नि. बृजेश कुमार वर्मा, उ.नि. राधेश्याम यादव, हे.का. फूलचन्द, का. शैलेन्द्र सिंह, का. अजमत आमीन अंसारी पुलिस टीम मौजूद रही।

मोहम्मद  अतीक संवाददाता थाना क्षेत्र असंद्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स 8787049566

Don`t copy text!