महिला प्रेरणा ग्राम संगठन समूह का गठन
मोहम्मद अतीक संवाददाता थाना क्षेत्र असंद्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स 8787049566
हैदरगढ़, बाराबंकी।(एस0एम0 न्यूज 24टाइम्स) विकास क्षेत्र त्रिवेदीगंज की ग्राम पंचायत गौरी में महिलाओं को आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बनाने के लिए गौरी शंकर महिला प्रेरणा ग्राम संगठन समूह का गठन किया। जिसका शुभारंभ प्रधान प्रतिनिधि दुर्गा बक्स सिंह द्वारा पूजन पाठ के बाद फीता काटकर किया गया। ब्लॉक मिशन प्रबंधक प्रियंका व ज्योति की देखरेख में उक्त समूह का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति के साथ समूह के अध्यक्ष की जिम्मेदारी रामरती, कोषाध्यक्ष पूनम, सचिव प्रेमलता, बीसी सखी प्रीति सिंह, समूह सखी ज्योति, उप सचिव रानी देवी, लेखापाल रेनू सिंह व उपाध्यक्ष लीलादेवी को बनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे प्रधान प्रतिनिधि दुर्गा बक्स सिंह द्वारा समूह का फीता काटकर शुभारंभ किया गया। प्रधान प्रतिनिधि श्री सिंह ने कहा कि गौरी शंकर महिला प्रेरणा ग्राम संगठन समूह से ग्राम पंचायत की महिलाएं अब आत्मनिर्भर बन सकेंगी। वहीं महिलाएं आज हर क्षेत्र में खुद को साबित कर रहीं हैं केंद्र व प्रदेश सरकार भी तमाम तरह की योजनाएं चलाकर उन्हें आगे बढ़ने का मौंका दे रही है, जिससे की वे आत्मनिर्भर बन सकें। इस मौंके पर मंशाराम, शैलेंद्र सिंह, दिनेश सिंह, गुरूवचन, दुर्गेश सिंह सहित बड़ी संख्या में गांव की महिलाएं भी मौजूद रही।
मोहम्मद अतीक संवाददाता थाना क्षेत्र असंद्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स 8787049566

