दूसरे दिन व्यक्तिगत स्पर्द्धा का आयोजन
अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
बाराबंकी। एसएम न्यूज़24टाइम्स 10वीं वाहिनी पीएसी परिसर में चल रही नवी अन्तर वाहिनी पीएसी मध्य जोन तीरन्दाजी प्रतियोगिता के दूसरे दिन पुरुष वर्ग के 30 मीटर की व्यक्तिगत स्पर्द्धा का आयोजन किया गया। जिसमे द्वितीय वाहिनी पीएसी सीतापुर के आरक्षी सन्तरोहण ने 151 अंक प्राप्त कर प्रथम रहे। सेनानायक सुनील कुमार सिंह के उत्साहवर्धन के साथ शुरू हुई तीरंदाजी प्रतियोगिता के दूसरे दिन पुरुषों के 30 मीटर व 180 अंकों की व्यक्तिगत स्पर्धा में द्वितीय वाहिनी पीएसी सीतापुर के आरक्षी सतरोहण कुमार 151 अंको के साथ प्रथम, 30वीं वाहिनी पीएसी गोण्डा के आरक्षी सुधांशू वर्मा 142 के अंकों के द्वितीय एवं मेजबान 10वीं वाहिनी पीएसी के आरक्षी रणवीर सिंह 127 अंको के साथ तृतीय स्थान पर रह प्रतियोगिता में पीएसी मध्य जोन की 02वीं,10वीं, 11वीं, 25वीं, 26वीं, 27वीं, 30वीं, 32वीं एवं 35वीं वाहिनी पीएसी के लगभग 110 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। तीन दिनों तक चलने वाली तीरन्दाजी प्रतियोगिता में 30 मीटर व 50 मीटर की व्यक्तिगत स्पर्द्धा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमे प्रत्येक वाहिनी की टीम से चार-चार खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। दूसरे दिन की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले जवानों का सेनानायक सुनील कुमार सिंह ने उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उपसेनानायक अरविन्द मिश्र, सहायक सेनानायक अरशद जमाल सिद्दीकी, शिविरपाल न्याज अहमद काजमी, सूबेदार मेजर राजपति यादव, उपनिरीक्षक परिवहन धर्मेन्द्र कुमार यादव, प्रभारी शिविरपाल दिनेश कुमार पाण्डेय, प्रभारी आरटीसी चन्द्रेश राव, रिट सेल प्रभारी अतुल कुमार वर्मा एवं वाहिनी के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

