अंसरा पब्लिक स्कूल में मनायी गयी महर्षि कष्यप की जयंती
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
बाराबंकी।एसएम न्यूज़24टाइम्स देवा कुर्सी रोड स्थित अंसरा पब्लिक स्कूल खेवली में सृष्टि रचयिता महर्षि कश्यप जयंती मनाई गई। विद्यालय के प्रबन्धक अंगद कुमार ने प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं ज्योति जागृत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर प्रबन्धक अंगद कुमार कश्यप ने कहा कि भगवान महर्षि कश्यप ब्रम्हा के मानस पुत्र थे जिन्होंने संसार की रचना के लिए दक्ष प्रजापति की 17 पुत्रियो से विवाह किया था जिनसे निम्न संताने उत्पन्न हुई। आदिति से देवता, दीति से दैत्य, दनु से दानव, काष्ठा से अश्व, अनिष्ठ से गन्धर्व, सुरसा से राक्षस, इला से वृक्ष, मुनि से अपसरागण, क्रोधवशा से सर्प, सुरभि से गौ, सरया से हिंसक पशु, ताम्र से श्येनग्रंध, तिमी से जलजन्तु, विनिता से गरुड़, कटु से नाग, पतंगी से पतंग, और यामिनी से शलभ। भागवत पुराण के अनुसार इनके बारह पत्नियां थीं जिनसे संसार को रचा गया। परशुराम ने भी पूरी पृथ्वी पर विजय प्राप्त कर लेने के बाद महर्षि कश्यप को ही दान में दिया था। इस अवसर पर नेमि कुमार यादव, सुनील कुमार, सोनिका, समीरा, अर्शिया, गुलफ्शा, उमेश चंद्रा आदि उपस्थित थे।
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

