सूरतगंज, बाराबंकी। एसएम न्यूज़24टाइम्स भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओ ने विस्तार को लेकर मासिक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कई कार्यकता मौजूद रहे। ज्ञात हो कि मंगलवार को विकास खंड सूरतगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत शाहपुर में जिला संगठन मंत्री सन्तराम वर्मा की अध्यक्षता में सूरतगंज ब्लॉक अध्यक्ष विनय कुमार वर्मा तथा ब्लाक उपाध्यक्ष डब्लू खान व ब्लाक अध्यक्ष दिनेश यादव व जगदीश मौर्या के संरक्षण में किसान यूनियन के विस्तार का आयोजन हुआ जिसमें किसान यूनियन के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए, तथा संगठन को मजबूती की ओर ले जाने पर बल दिया गया। साथ ही किसान यूनियन के जिला संगठन मंत्री ने बताया कि मासिक मीटिंग का आयोजन किया गया है, जिसमें संगठन की मजबूती किसानों की समस्या किसानों को जागरूक करने एवं ग्रामीण स्तर पर टिकैत की ईकाई तैयार करने पर मंथन किया गया। इस दौरान भारती किसान यूनियन के कार्यकर्ता गुरूबक्स वर्मा (ग्राम अध्यक्ष) गौरव वर्मा, गुड़िया, हसमतुल आदि दर्जनों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

