भाजपा ने शुरू किया सामाजिक न्याय पखवाड़ा 7 से 20 अप्रैल तक होंगे विविध कार्यक्रम

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी। भाजपा के सामाजिक न्याय पखवाड़े की शुरुआत गुरुवार से हुई। 7 अप्रैल से 20 अप्रैल तक चलने वाले अभियान में प्रत्येक दिन पार्टी विविध कार्यक्रम आयोजित करेगी। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर गुरुवार को आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों के मध्य भाजपाइयों ने समय बिताया। जिलाध्यक्ष शशांक कुसुमेश के नेतृत्व में जिला अस्पताल में स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया।परिसर की सफाई की। इसके उपरांत मरीजों को फल वितरित करके उनका हाल-चाल पूछा। सामाजिक न्याय पखवाड़े के तहत भाजपा कार्यकर्ता गरीबों, वंचितों, दलितों, शोषितों, पिछड़ों व समाज के निचले पायदान पर बैठे व्यक्तियों तक पहुँचेंगे।पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का मानना है कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से निरंतर सम्पर्क कायम रखा जाए। आजादी का अमृत काल होने के चलते भाजपा सामाजिक न्याय पखवाड़े को यादगार बनाने में जुटी है। जिला अध्यक्ष ने बताया कि गुरुवार को कार्यकर्ताओं सङ्ग जिला अस्पताल परिसर की सफाई की गई। अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किया गया। इस अवसर पर जिला महामंत्री संदीप गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद तिवारी, रचना श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष विष्णु प्रभाकर वर्मा, सूरज सिंह, मोनी शर्मा, आशीष श्रीवास्तव, बब्लू वर्मा, आदित्य सिंह, रविकांत शुक्ला, मनोज कुरील, ताम्रध्वजानन्द मौजूद रहे।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

Don`t copy text!