सीएमओ ने किया वृक्षारोपण

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामजी वर्मा द्वारा डॉ. बृजेश कुमार मुख्य चिकित्सा अधीक्षक की सहभागिता में जिला चिकित्सालय पुरुष प्रांगण में वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कक्ष में एक गोष्ठी आयोजन हुआ जिसमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामजी वर्मा ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य संबंधित जानकारी से अवगत कराना, समाज को खतरनाक रोगों से मुक्त कराना तथा कुपोषण को दूर करना है हम सबको मिलकर इस मुहिम का हिस्सा बनना है तथा सुरक्षित व स्वस्थ जीवन प्राप्त करने हेतु हर संभव प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!