मोटरसाईकिल सवार दो लोग गम्भीर रूप से घायल।

मुकीम अहमद अंसारी पत्रकार सहसवान - बदायूं

सहसवान। बदायूँ की और से आ रहे मोटरसाईकिल सवार दो लोग मोटरसाईकिल अनियंत्रित होने से सडक पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

नगर के मौहल्ला शहवाजपुर निवासी राशिद पुत्र हशमत (50) व प्यारे मियाँ पुत्र रियासत (45) दोनो लकडी का व्यापार करते है। आज दोनो व्यापारी लकडी देखने बदायूँ गए थे। लौटते समय ग्राम कौल्हाई के निकट उनकी मोटरसाईकिल अनियंत्रित हो गई मोटरसाईकिल अनियंत्रित होते ही दो लोग सडक पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गए। जहाँ स्थानीय लोगो ने पुलिस की मदद से घायल हुए लोगो को एम्बूलेंस की मदद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान भेज दिया। जहाँ उनका उपचार चल रहा है। घायलों के परिवारिजन भी स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए।

Don`t copy text!