सुरक्षा व्यवस्था में एव सेक्टर मजिस्ट्रेट विश्वामित्र सिंह की देखरेख में सकुशल सम्पन

अवधेश वर्मा की रिपोर्ट सुपर फास्ट मिडिया

मसौली बाराबंकी। शनिवार को सुबह 8 बजे से विधान परिषद के शुरू हुए मतदान में अंतिम समय तक 153 मतदाताओं में से 150 मतदाताओं ने मतदान किया। तथा एक डीडीसी सहित दो बीडीसी सदस्यों ने मतदान नही किया जिसमें एक बीडीसी सदस्य वर्तमान समय में जेल में है।
उत्तर प्रदेश विधान परिषद स्थानीय निकाय चुनाव का मतदान शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में एव सेक्टर मजिस्ट्रेट विश्वामित्र सिंह की देखरेख में सकुशल सम्पन हुआ। चार जिला पंचायत सदस्यों सहित 56 ग्राम प्रधान एव 93 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के कुल 153 मतदाताओं में अन्तिम समय चार बजे तक 150 मतदाताओं ने मत का प्रयोग किया। मतदाता सूची में पहले मतदाता के क्रम में शामिल जिला पंचायत सदस्य डॉ0 उमाशरण वर्मा ने जहाँ अपना मत नही डाला वही क्षेत्र पंचायत संख्या 42 के बीडीसी सदस्य करपिया निवासी विनीत कुमार वर्मा वर्तमान समय में दहेज हत्या के मामले में जेल में होने के कारण वोट नही डाल सके। वही ग्राम पंचायत सफ़दरगंज निवासी क्षेत्र पंचायत वार्ड संख्या 82 की महिला बीडीसी सदस्य महरुल निशा ने अपना मतदान नही किया।
मतदान के दौरान शांतिपूर्ण माहौल बनाये रखने के उद्देश्य से प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अब्दुल रहमान खान, कन्हैया पांडेय, महेश यादव, विश्वामित्र मिश्रा पैरामिलिट्री फोर्स के साथ मौजूद रहे।

Don`t copy text!