साईं भंडारे को लेकर शनिवार की देर शाम तक चलती रही तैयारियां

अवधेश वर्मा की रिपोर्ट सुपर फास्ट मिडिया

मसौली बाराबंकी। ग्राम अमदहा में रविवार को होने वाली भव्य साईं भजन संध्या व दिव्य साईं भंडारे को लेकर शनिवार की देर शाम तक तैयारियां चलती रही।तथा रामचरित मानस पाठ के साथ कल होने वाले कार्यक्रमों की शुरुआत हो गई हैं।

उल्लेखनीय हो कि जिला मुख्यालय से करीब 20 किमी दूर स्थित ग्राम अमदहा में शनिवार को रामचरितमानस पाठ के साथ ही रविवार को होने वाले भव्य साईं भजन संध्या व दिव्य साईं भंडारे को लेकर मंडप सजकर तैयर हो गया है श्री शिरडी साईं बाबा मंदिर समिति अमदहा के तत्वाधान में प्रतिवर्ष की भांति चैत्र राम नवमी के दिन सुबह से मंदिर में कार्यक्रमों की शुरुआत हो जाती है।श्री शिरडी साईं बाबा मंदिर समिति के अध्यक्ष गुड्डू मौर्या ने बताया कि शनिवार को रामचरित मानस पाठ के साथ ही कार्यक्रम की विधि विधान पूर्वक शुरुआत हो चुकी है ।रविवार को प्रातः काल रामचरित मानस पाठ का समापन यज्ञ होगा।उसके बाद साईं बाबा का श्रृंगार एवं भोग, आरती का विशिष्ट उद्बोधन योगाचार्य अखिलेश पांडेय प्रतिनिधि गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के द्वारा किया जायेगा। अपरान्ह 3:00बजे से दिव्य साईं भंडारे का साईं इच्छा तक चलेगा। साथ ही शाम 7:00बजे से भव्य साईं भजन संध्या का शुभारंभ साईं आराधना ग्रुप लखनऊ द्वारा एवं पीलीभीत के कलाकारों द्वारा मनोरम झांकियों की भव्य प्रस्तुति होगी।मंदिर समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में ग्रामवासियों के साथ ही क्षेत्रीय लोगों व संभ्रांत व्यक्तियों का सहयोग मिलता है।
मंदिर कमेटी के सदस्य संतोष मौर्या का मानना है कि साईं बाबा की जो लोग सच्चे मन से सेवा करते है तो उनकी मुराद पूरी हो जाती है । आयोजित कार्यक्रम को देखने के लिये आस-पड़ोस के साथ दूर-दराज के लोग भी साईं बाबा के दर्शन करने आते है और भंडारे में बढ़ चढ़कर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते है।
[9/4, 8:14 pm] SHAMEEM ANSZRI 9889789714: मसौली बाराबंकी। कस्बा मसौली के मोहल्ला बाजार में संदिग्ध परिस्थितियों में परचून की गुमटी में लगी आग से गुमटी में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने अथक प्रयास कर आग की बुझाया।
थाना एवं कस्बा मसौली मोहल्ला सोनरही निवासी जुहेब किदवई की मोहल्ले में ही गुमटी में परचून की दूकान है शनिवार की दोपहर दुकान बंद कर जुहेब किदवाई घर गये थे इसी दौरान अचानक गुमटी से आग की लपटे उठने लगी तो आसपास के लोगों ने पहुंचकर आग को बुझाया लेकिन तब तक करीब 50 हजार का किराने का सामान जलाकर राख हो गया है।

Don`t copy text!