मसौली बाराबंकी। कस्बा मसौली के मोहल्ला बाजार में संदिग्ध परिस्थितियों में परचून की गुमटी में लगी आग से गुमटी में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने अथक प्रयास कर आग की बुझाया।
थाना एवं कस्बा मसौली मोहल्ला सोनरही निवासी जुहेब किदवई की मोहल्ले में ही गुमटी में परचून की दूकान है शनिवार की दोपहर दुकान बंद कर जुहेब किदवाई घर गये थे इसी दौरान अचानक गुमटी से आग की लपटे उठने लगी तो आसपास के लोगों ने पहुंचकर आग को बुझाया लेकिन तब तक करीब 50 हजार का किराने का सामान जलाकर राख हो गया है।
Related Posts

