उप जिलाधिकारी वाह चिकित्सा अधीक्षक द्वारा पंजीकृत चिकित्सालय के औचक निरीक्षण में अधिकारियों को भारी तादाद में मिली अनियमितताएं
जिला प्रशासन को मामले से तत्काल कराया अवगत
चिकित्सा अधीक्षक ने चिकित्सालय स्वामी को दीया कारण बताओ नोटिस
सहसवान। जिला प्रशासन के निर्देश पर उप जिलाधिकारी द्वारा मंडी समिति से मुख्य बाजार आने वाले मार्ग पर स्थित एक प्राइवेट पंजीकृत चिकित्सालय में भारी अनियमितताएं बरते जाने की मिली शिकायत पर किए गए औचक निरीक्षण में उप जिलाधिकारी ने भारी अनियमितताएं पाए जाने की जानकारी तत्काल जिला प्रशासन को उपलब्ध कराई जिस पर जिला प्रशासन ने चिकित्सा अधीक्षक के माध्यम से चिकित्सालय स्वामी को 3 दिन का कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश दिए नोटिस का उचित जवाब न मिलने पर चिकित्सालय स्वामी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराए जाने के निर्देश दिए हैं उप जिलाधिकारी द्वारा प्राइवेट चिकित्सालय में औचक किए गए निरीक्षण से झोलाछाप चिकित्सकों में हड़कंप मचा हुआ है l
मिली जानकारी के अनुसार उप जिला अधिकारी महिपाल सिंह को सूत्रों द्वारा जानकारी मिली कि मंडी समिति से बाजार विल्सन गंज आने वाले मार्ग पर चलने वाले पंजीकृत मौसम क्लीनिक में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं का बोलबाला है जहां चिकित्सालय स्वामी ने अपना पंजीकरण तो करवा रखा है परंतु सुविधाएं एवं चिकित्सक नदारद है जिस पर उप जिलाधिकारी ने चिकित्सा अधीक्षक डॉ इमरान हसन सिद्दीकी के साथ मौसम अली चिकित्सालय पर अचानक छापा मारा छापा मारते ही कर्मचारी इधर-उधर भागने लगे तथा अभिलेख छुपाने लगे चिकित्सालय में काफी तादाद में गंदगी का वातावरण था कोई लैब टेक्नीशियन नहीं था नहीं कोई चिकित्सक था जो अस्पताल में पंजीकरण के रूप में कार्य करते हैं मरीजों के बेड पर पर काफी गंदगी थी जिसके कारण महामारी फैलने की संभावना व्यक्त की गई चिकित्सालय में अनुमिता मिलने की जानकारी तत्काल जिला प्रशासन को उपलब्ध कराई गई जिला प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए चिकित्सा अधीक्षक द्वारा निजी चिकित्सालय स्वामी को 3 दिन अनियमितताओं का उल्लेख करते हुए कारण बताओ नोटिस दिया जाए तथा नोटिस का उचित एवं माकूल जवाब न मिलने पर चिकित्सालय स्वामी के विरुद्ध अपराध पंजीकृत करा कर जेल भेजा जाए l चिकित्सा अधीक्षक डॉ इमरान हसन सिद्दीकी से इस बाबत बात करने का प्रयास किया गया तो मोबाइल नेटवर्क से बाहर होने के कारण उनका पक्ष नहीं मिल पाया उप जिलाधिकारी द्वारा मौसम क्लीनिक में मारे गए औचक निरीक्षण के चलते नगर एवं देहात क्षेत्रों में चलने वाले झोलाछाप चिकित्सकों के चिकित्सालय में हड़कंप मचा हुआ है वहीं दर्जनों झोलाछाप चिकित्सक अपने अपने क्लीनिक बंद करके भाग गए यही नहीं नगर में एक दर्जन से ज्यादा अवैध बिना पंजीकृत जच्चा बच्चा केंद्र क्लीनिक खोलकर अपना कारोबार कर रहे हैं तथा तथा जच्चा बच्चा के जीवन से खिलवाड़ करते हुए अपनी झोली भरने में मशगूल है अब देखना है की जिला प्रशासन द्वारा नगर में एक दर्जन से ज्यादा अवैध संचालित जच्चा-बच्चा केंद्रों पर जिला प्रशासन स्थानीय प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम कब छापा मारकर इन पर शिकंजा कसती है।
*रिपोर्ट-मुकीम अहमद अंसारी*

