24 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या। मंडी समिति में लटका हुआ मिला शव, जांच में जुटी पुलिस।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

बदायूँ। उसावां में बीती रात से गायब 24 वर्षीय युवक का शव सब्जी मंडी के टीनशैड में लटका मिला। प्रथम दृष्टया पुलिस मामला आत्महत्या का मान रही है। परिवार वालों ने भी किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
उसावां वार्ड नंबर एक निवासी धर्मेंद्र पुत्र ओंमकार शाम को खाना खाने के बाद घर से चला गया। देर रात तक घर वालों ने उसको तलाश किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। सुबह के समय लोगों ने जब घर से बाहर निकलना शुरू किया था। सब्जी मंडी की टीनशैड पर रस्सी के फंदे पर झूल रहा था। यह खबर आग की तरह पूरे नगर में फैल गई। इस बीच किसी ने उसावा पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मौका मुआयना किया। इस बीच मृतक धर्मेंद्र के परिजन भी आ गए, जिसकी शिनाख्त परिजनों ने धर्मेंद्र के रूप में की। परिजनों ने अभी तक किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रेम कुमार थापा ने बताया इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!