संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव। घर से 4 दिन पहले गायब हुए व्यक्ति का शव पेड़ पर लटका मिला।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्यूज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान। जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव का एक युवक घर से 4 दिन पहले लापता हो गया था परिजनों ने युवक की काफी खोजबीन की पर कहीं पता नहीं चल सका। सोमवार को गांव के ही जंगल में एक पेड़ पर संदिग्ध परिस्थितियों में एक शव लटका हुआ मिला। खेतों में काम कर रहे मजदूरों की नजर जब पेड़ पर पड़ी तभी लोगों का हुजूम लग गया। गांव में परिजनों को सूचना मिलते ही कोहराम मच गया परिजन आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंच गए जब मौके पर जाकर देखा तो भौचक्का रह गए। यह तो वीरेंद्र है और हाहाकार मच गया जिसकी पहचान वीरेंद्र के रूप में हुई एवं पुलिस पुलिस क्षेत्राधिकारी सीपी सिंह व थानाध्यक्ष जरीफ नगर मनोज कुमार के साथ तुरंत ही घटनास्थल पर पहुंच गये। पुलिस ने शव सील कर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया ।

थाना जरीफनगर के गांव भीमपुर दोस्तपुर के दौलतराम का 28 वर्षीय पुत्र वीरेंद्र अपने घर से 4 दिन पहले लापता हो गया था। जिसे परिजनों द्वारा रिश्तेदारी आसपास जंगलों में काफी तलाश किया गया था और कहीं पता नहीं चल सका सोमवार सुबह लगभग 10:00 बजे के करीब खेत हार में गांव के लोग गेहूं की कटाई कर रहे थे तभी एक शहसुत के पेड़ पर संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव लटका हुआ। नजर पड़ा यह देखते देखते जंगल में हड़कंप मच गया। और खबर आग की तरह पूरे गांव में फैल गई। देखने वालों का तांता लग गया । जिसकी पहचान वीरेंद्र के रूप में हुई ग्रामीणों में मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी । सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए । और परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गए और पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवा कर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया । खबर लिखे जाने तक मौत का कारण पता नहीं चल सका। और परिजनों ने किसी के विरुद्ध कोई तहरीर नहीं दी है।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्यूज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

