अचानक झोपडी मे लगी आग से घरेलू सम्पत्ति सहित 25 हजार रूपये की नकदी जलकर हुई खाक।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान। तहसील क्षेत्र के ग्राम शिकारपुर मे एक झोपडी मे उस समय आग लग गई जब महिला अपने बच्चों के साथ झोपडी के बहार सो रहा थी। अचानक सुबह तडके 4 बजे के लगभग झोपडी मे आग लग गई आग मे घरेलू सम्पत्ति सहित 25 हजार रूपये की नकदी जलकर भस्म हो गई।
तहसील क्षेत्र के ग्राम शिकारपुर निवासी आलोश पुत्र नेमसिंह बहार रहकर मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता है। आलोश की पत्नी अपने बच्चों के साथ झौपडी के बहार सो रही थी। कि तडके आज सुबह सोमवार को प्रात: 4 बजे के लगभग अचानक झोपडी मे आग लग गई। आग की लपटों ने झोपडी को चारों और से घेर लिया। खेत पर जा रहे होमसिंह,गोविंद,भूरे आदि ग्रामिणों ने जब आग की लपटों को देखा तो वह जोर से चिल्लाने लगे। चिल्लाने की आवाज सुनकर झोपडी के बाहर सो रही आलोश की पत्नी घबरा कर उठी और उसने बच्चों को झोपडी से बहार कर दिया। उसने देखी की उसकी झोपडी मे भीषण आग लग गई है। महिला ने ग्रामिणों की मदद से पानी डालकर आग पर काबू पा लिया। आग पर काबू पाने के उपरांत झोपडी मे रखा घरेलू सामान सहित 25 हजार रूपये की सम्पत्ति जलकर भस्म हो गई।
Related Posts
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

