सड़कें बनाने में मानक के उलंघन को लेकर जनकल्याण किसान एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन

अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

मसौली बाराबंकी  मिट्टी खनन में अनियमिता व जर्जर सड़को की भी उठाई आवाज मसौली बाराबंकी। सड़कों के दुरुस्तीकरण व मिट्टी खनन में अनियमितता को लेकर सोमवार को जनकल्याण किसान एसोसिएशन कि 11 सदस्यीय टीम द्वारा जिलाधिकारी बाराबंकी कार्यालय पर उपस्थित अतिरिक्त मजिस्ट्रेट गुरुसहाय निगम को 07 सूत्रीय ज्ञापन प्रेषित कर आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की गई है। जिलाधिकारी के अलावा मुख्यमंत्री, प्रदेश प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रखंड 3, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग एवं जिला खनन अधिकारी को भी रजिस्टर्ड डाक द्वारा ज्ञापन प्रेषित किया गया।संगठन के प्रदेश प्रमुख महासचिव धर्मराज के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत विगत दिसम्बर के अंत में पुनः डामरीकरण कराई गई दो माह में ही उखड़ने वाली ग्वारी-शुगरमिल रोड के अलावा पिपरौली संपर्क मार्ग , भयारा त्रिलोकपुर मुख्य मार्ग से बुधेड़ा संपर्क मार्ग, बंजरिया से चुरलिया संपर्क मार्ग सहित मानक विहीन तरीके से बनाई जा रही सभी सड़कों की टीम गठित कर अबिलम्ब जांच कराते हुए सम्बन्धित ठेकेदार व अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की जाए एवं गुणवत्तापूर्ण सड़कें बनवाई जाये।अति जर्जर जहांगीराबाद-भयारा मार्ग व देवा-चिनहट (वी आई पी) मार्ग एवं पासिनपुरवा-गदिया संपर्क मार्ग सहित जनपद की सभी जर्जर सड़कों का मानक के अनुरूप दुरुस्तीकरण कराया जाए।कोतवाली देवा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कैथी के मजरे सरैंया व बरेठी पुरवा के बीच लखनऊ स्थित एक ईंट भट्ठे के नाम से खनन हेतु रॉयल्टी कराकर एवं थाना सफदरगंज के औलिया लालपुर के समीप रेलवे के नाम पर परमिशन लेकर अवैद्य तरीके से अन्यंत्र स्थानों पर महंगे दामों में डम्परों द्वारा मिट्टी बेंची जा रही है।इस अवैद्य कार्य पर विराम लगाया जाए एवं सम्बंधित के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की जाए।ग्रामीण अंचल की सड़कों पर मिट्टी भरे डम्परों व क्षमता से अधिक लोड वाहनों का चलना प्रतिबंधित किया जाए। जिससे सड़कें सुरक्षित रह सके।आगे प्रदेश प्रमुख महासचिव ने कहा कि यदि उपरोक्त मांगों पर अविलम्ब ध्यान देकर आवश्यक कार्यवाही अमल में नही लायी गयी तो हमारा संगठन दो सप्ताह बाद इस सम्बंध में कभी भी धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य हो सकता है।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव राजबहादुर, प्रदेश अपर मीडिया प्रभारी बलवंत सिंह,मातृशक्ति प्रदेश प्रभारी प्रिया,रावत,मातृशक्ति प्रदेश संयोजक नीलम वर्मा,सीतापुर जिलाध्यक्ष आशीष कुमार रावत,देव कुमार एडवोकेट, अंकित कुमार एडवोकेट, मुलायम सिंह एडवोकेट, जिला मीडिया प्रभारी अंजनी कुमार, राम बचन वर्मा,राजमल चौहान मौजूद रहे।

अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

Don`t copy text!