तीन स्थानों पर अचानक लगी आग से तीन मकान ब एक खलियान में ₹100000 से अधिक मूल्य की घरेलू सामान एवं फसल जलकर राख

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। तहसील सहसवान क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोल्हाई का मजरा ज्वालापुर  तथा ग्राम  भक्ता नगला  बाद शिकारपुर िलगी आग से  तीन मकान  ब एक एकड़ फसल सहित  ₹100000 से अधिक मूल्य की घरेलू संपत्ति जलकर राख हो गई  आग से पीड़ित परिजनों का  रोते-रोते बुरा हाल है  तहसील प्रशासन के राजस्व कर्मचारियों ने पीड़ित परिजनों  के मुआवजे  तथा घटना की जांच कर  जांच आख्या रिपोर्ट तहसील प्रशासन को उपलब्ध करा दी है घटना से  पीड़ित परिजन का रोते-रोते बुरा हाल है

सहसवान तहसील क्षेत्र के ग्राम कोल्हाई के मजरा ज्वालापुर में बनवारी लाल पुत्र जसपाल के खेत मैं  दोपहर 1 एकड़ जमीन में खड़ी गेहूं की फसल में अचानक आग लगने से आधे से ज्यादा गेहूं की फसल जल कर रखो गई शेष फसल को ग्रामीणों ने एकजुट होकर के मिट्टी डालकर के आग बुझाने का काम किया और आग पर काबू पाया ग्रामीणों के अथक प्रयासों से  सीमावर्ती  किसानों की सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल जलने से बाल-बाल  बच गई आग की सूचना तहसील प्रशासन को दी गई सूचना पर आए हल्का लेखपाल विनोद कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंप दी है आज शाम तक आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है गेहूं की फसल स्वामी का रो रो कर बुरा हाल हो चुका है ग्रामीणों ने ढांढस बंधाया वही ग्राम शिकारपुर में आलेस पुत्र नेम सिंह अपने परिवार के साथ घर के बाहर सो रहा था कि तड़के सुबह 4:00 बजे के लगभग अचानक लगी आग से पूरा घर पलक झपकते ही चंद मिनटों में जलकर राख हो गया आपकी ऊंची लपटों को देखकर भारी तादाद में पहुंचे ग्रामीणों ने अथक प्रयासों से आदेश  आलेस के पड़ोसी मकानों को जैसे-तैसे आग की लपटों के संपर्क में आने से बचा लिया आलेस के मकान में ₹30000 से अधिक मूल्य की घरेलू संपत्ति जलकर राख हो गई वही घर के बाहर बच्चे को लेकर सो रही आलेश की पत्नी को ग्रामीण सोते से उठाया होता तो वह भी आग की लपटों के बीच जलकर राख हो गई होती वही ग्राम भक्ता नगला में नाजिर पुत्र बुद्धा के मकान में अचानक लगी आग से नाजिर का ₹30000 से अधिक मूल्य का घरेलू संपत्ति जलकर राख हो गई तो वही श्यामवीर पुत्र सुखराम के मकान में भी ₹10000 का घरेलू सामान जलकर राख हो गया पीड़ित परिजन परिवार के जले हुए सामान को देखकर दहाड़े मार कर रो रहे हैं घटना की सूचना मिलते ही राजस्व कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच करते हुए जांच रिपोर्ट पीड़ित परिजनों को मुआवजा राशि जलाए जाने के लिए तहसील प्रशासन को सौंप दी है।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!