जनता को न्याय दिलाने के लिए ‘‘श्री आदि गीता लॉ एसोसिएट’’ चेम्बर का उद्घाटन

अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24टाइम्स) 9936900677

बाराबंकी। वरिष्ठ अधिवक्ता हेमंत जैन के श्री आदि गीता ऑल लॉ एसोसिएट की शाखा कार्यालय का उद्घाटन समारोह घण्टाघर के पास, मेन रोड, बाराबंकी में आयोजित किया गया। उद्घाटन अवसर पर सैकड़ों अधिवक्ताओं के साथ काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।


जिला बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार वर्मा ने कहा कि अधिवक्ता ही समाज को न्याय दिलाने के लिए आगे आता है और आम जनता के हित के लिए संघर्ष करने में पीछे नहीं रहता है। वहीं क्रांतिकारी एवं समाजसेवी महामंत्री रिेतेश कुमार मिश्रा ने कहा कि युवा अधिवक्ताओं की मदद के लिए बार एसोसिएशन कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करने को तैयार है, जल्द ही अधिवक्ताओं के हित के लिए कई योजनाओं को लागू किया जायेगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहन सिंह ने कहा कि आफिस खुलने से आम जनता को इधर उधर अब जाने की आवश्यकता नहीं अब एक ही छत के नीचे सभी समस्याओं का समधान होगा।
पूर्व उपाध्यक्ष एवं संस्थापक विवेक श्रीवास्तव एडवोकेट ने कहा कि भारतीय न्यायालयों पर वादों की विधिक कार्यवाही संस्थित किये जाने हेतु न्यूनतम विधिक शुल्क पर सेवा प्रदान की जायेगी, असहाय एवं असमर्थ व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक सेवा प्रदान की जायेगी व उपभोक्तावाद, स्टेट कमीशन, मोटर दुर्घटना, परिवारिक वाद एवं अन्य समस्त विधिक सेवाएं सर्व जन को उपलब्ध कराई जायेगी तथा समाज में आवश्यकता पड़ने पर एसोसिएट द्वारा योगदान भी दिया जायेगा।
उद्घाटन अवसर पर श्रवण गुप्ता एवं वरिष्ठ अधिवक्ता पंकज कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहन सिंह कोषाध्यक्ष महेन्द्र सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता मोहम्मद अख्तर सिद्दीकी, परवेज फारूकी, तनवीर, मनीष निगम, अरूण श्रीास्तव, अतुल द्विवेदी, संजय कुमार वर्मा, रेहान मुस्तफा, नयन श्रीवास्तव आदि लोगों ने हेमंत जैन को शुभकामनाओं सहित उज्जवल भविष्य की कामना किया। उद्घाटन अवसर पर आये हुए मेहमानों का कार्यालय सचिव अशरफ अली ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24टाइम्स) 9936900677

Don`t copy text!