…. अखिलेश पर सपा नेता सलमान जावेद राईन का हमला
अशिस सिंह संवाददाता एसएम न्यूज़24टाइमस लखनऊ उत्तर प्रदेश 9198981110
जो नेता अपने विधायकों के लिए आवाज नहीं उठा सकता
लखनऊ: समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की मुश्किलें खत्म नहीं हो रही हैं। हाल में कई मुस्लिम नेताओं ने सपा के प्रति अपनी नाराजगी व्यक्त की है। ताजा नाम सलमान जावेद राईन का है। राईन ने न केवल पार्टी से इस्तीफा दे दिया बल्कि पार्टी नेतृत्व को ‘कायर’ तक कह दिया। सलमान सुलतानपुर से सपा नेता और पार्टी के विधानसभा सचिव हैं।
11 अप्रैल को सलमान जावेद राईन ने एक लेटर जारी करके अपने इस्तीफे का ऐलान किया था जो बाद में सोशल मीडिया में वायरल हुआ। उन्होंने अपने फेसबुक वॉल पर भी यही लिखा है: मुसलमानों के साथ हो रहे जुल्म के खिलाफ, प्रदेश से लेकर जिले तक सत्ता की मलाई खानवे वाले समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों, नेताओं का आवाज न उठाना, आजम खां साहब को परिवार सहित जेल में डाल दिया गया। शहजिल इस्लाम का पेट्रोल पंप गिरा दिया गया। अखिलेश यादव खामोश रहे।’ इसमें आगे लिखा है, ‘जो कायर नेता अपने विधायकों के लिए आवाज नहीं उठा सकता वो आम कार्यकर्ता के लिए क्या आवाज उठाएगा… ?
अशिस सिंह संवाददाता एसएम न्यूज़24टाइमस लखनऊ उत्तर प्रदेश 9198981110