बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का जन्म दिवस बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान-बदायूं 9719216984

सहसवान। भारत रत्न बाबा साहेब डॉo भीमराव अंबेडकर  के 131 वे जन्मोत्सव कार्यक्रम फतनपुर टप्पा हवेली में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पार्क में बाबा साहेब की  प्रतिमा पर प्रात: माल्यप्रण कार्यक्रम करने के उपरांत सोभायात्रा निकाली गई शोभायात्रा प्रमोद संस्कृत महाविद्यालय सहसवान के प्रांगण में जनसभा के उपरांत कार्यक्रम का समापन किया गया।
प्रमोद संस्कृत महाविद्यालय के मैदान पर आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व दर्जा राज्यमंत्री डॉ लेखराज ने कहा की बाबा साहेब ने देश में दबे कुचले शोषित समाज के लोगों उत्थान के लिए कार्य किया उनका उद्देश्य था कि देश में दबे कुचले शोषित समाज के लोगों को समाज में बराबरी का स्थान मिले इससे पूर्व समारोह स्थल पर पहुंचे  मुख्य अतिथि डॉक्टर लेखराज आयोजन समिति कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया तत्पश्चात समिति कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब की जन्म उत्सव कार्यक्रम के महत्व को समझाते हुए समाज को बाबा साहेब द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने का अनुरोध किया इससे पूर्व ग्राम फतनपुर टप्पा हवेली में भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर जन्म उत्सव समारोह समिति कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं चढ़ाकर सम्मान किया वहीं से आयोजन समिति के नेतृत्व में एक विशाल जुलूस मोहल्ला सैफुल्लागंज डार्लिंग रोड बाजार  विल्सन गंज मोहल्ला नवादा जहांगीराबाद चौराहा मोहल्ला शहबाजपुर छः सड़का होता हुआ  प्रमोद संस्कृत महाविद्यालय के मैदान पर आयोजित सम्मान समारोह में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए आयोजन स्थल पर मौजूद संभ्रांत लोगों का मन मोह लिया तत्पश्चात कार्यक्रम का समापन किया गया।
तत्पश्चात प्रांगण में बाबा साहब के जीवन पर वक्ताओं द्वारा प्रकाश डाला गया व बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।  समस्त कार्यक्रम डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जन्मोत्सव समिति सहसवान के तत्वाधान में आयोजित किए गए कार्यक्रम में  समिति के अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह , दुर्वेश कुमार, चरनसिंह ,हरिओम जयंत ,मोहरपाल सिंह ,प्रवीण कुमार,राजेंद्र सिंह,कप्तान सिंह,भाजपा नगरअध्यक्ष अनुज माहेश्वरी,सुभाष गौड,मुन्ना लाल,सोनू,अनुज माहेश्वरी, चौधरी पुत्तन आजाद,जयराम नेताजी. मीना कुमारी. धर्मबती ,गुलाबसिंह उपस्थित रहे अबढर शर्मा,अतुल फौजी आदि मोजूद रहे।
वहीं सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस क्षेत्राधिकारी चंद्रपाल सिंह प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार शुक्ला वरिष्ठ उपनिरीक्षक जसवीर सिंह भारी पुलिस बल एवं महिला पुलिस आरक्षी तैनात थे l

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान-बदायूं 9719216984

Don`t copy text!