दिनदहाड़े तमंचे के बल पर लूट की घटना को दिया अंजाम

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

बदायूं। बिनावर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत गुरुवार को दिनदहाड़े व्यापारी के साथ लूटपाट बरेली बदायूँ हाईवे स्थित मलगांव फाटक के आसपास स्प्लेंडर बाइक सवार अज्ञात चोरों ने रेडीमेड थोक सप्लायर हिमांशु पुत्र अर्जुन ब कार चालक आशीष के साथ दिनदहाड़े तमंचे के बल पर लूट की घटना को दिया अंजाम। रेडीमेड थोक सप्लायर हिमांशु के साथ हुई लूट की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

बदायूँ के थाना बिनावर क्षेत्र के गांव मलगांव फाटक के आसपास का है। आपको बताते चलें कि थाना सिधू नगर, जिला बरेली के निवासी हिमांशु रेडीमेड थोक सप्लायर विक्रेता हैं। जोकि रेडीमेड का दुकानदारों से अपना पेमेंट लेने बिनावर एवं बदायूँ गए हुए थे। जब वह बदायूं से पेमेंट लेकर अपने घर बरेली को अपने कार ड्राइवर आशीष के साथ वापस लौट रहे थे कि तभी पीछे एक स्प्लेंडर बाइक पर तीन अज्ञात चोरों ने तमंचे के बल पर उनकी हुंडई लग्जरी कार को रोक लिया।

रेडीमेड थोक सप्लायर हिमांशु का कहना है कि उसके पास बैग में रखें लगभग साडे सात लाख नगद कार का शीशा तोड़कर लूट लिए हैं। जिसके बाद अज्ञात चोर घटना को अंजाम देकर रफूचक्कर हो गए। इस दौरान रेडीमेड थोक सप्लायर हिमांशु ने अज्ञात चोरों के खिलाफ लूट की तहरीर थाना बिनावर पुलिस को दी है।

इस दौरान लूट की घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी डॉ ओ.पी. सिंह, एसपी सिटी प्रवीण चौहान, सीओ सिटी आलोक मिश्रा एवं थाना बिनावर प्रभारी रवि करण सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। और मलगांव फाटक पर मौजूद लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली गई।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!