रेलवे स्टेशन पर विशेष अभियान चलाकर पटरियों एव प्लेटफार्मो की सफाई की….

अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

मसौली बाराबंकी। शुक्रवार को अयोध्या जा रहे उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू को लेकर पंचायत राज विभाग ने रेलवे स्टेशन पर जहाँ विशेष अभियान चलाकर पटरियों एव प्लेटफार्मो की सफाई की गयीं वही सुरक्षा की दृष्टि से थानाध्यक्ष सफदरगंज अभिषेक तिवारी ने रेलवे स्टेशनों एव पटरियों का जायजा लिया।


बताते चलें कि दो दिन के प्रवास पर उत्तर प्रदेश आये उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू शुक्रवार को ट्रेन से अयोध्या जाएंगे जिसको लेकर गुरुवार को एडीओ पंचायत जानकीराम की मौजूदगी में विशेष सफाई अभियान चलाया गया जिसमें प्लेटफार्मो से लेकर रेलवे पटरियों की सफाई की गयीं। वही थानाध्यक्ष सफदरगंज अभिषेक तिवारी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अमर बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक राजकुमार, सतीश दीक्षित पुलिस बल के साथ रेलवे स्टेशन एव जगह जगह पड़ने वाली रेलवे क्रासिंगों का जायजा लिया गया। उपराष्ट्रपति के आगमन से पहले जोर-शोर से साफ सफाई का काम चल रहा है फर्श को भी ठीक से चमकाया जा रहा है. रेलवे स्टेशन के शेड पर जो भी कूड़ा जमा हुआ है उसे भी साफ किया जा रहा है. जहां तक सुरक्षा की बात है तो यहां पर जीआरपी और आरपीएफ के पुलिसकर्मी लगातार पूरे स्टेशन पर गश्त कर रहे हैं।

अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

Don`t copy text!