मुस्लिम समुदाय के इबादत गाह पर हमलों में लिप्त संगठनों और लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई हो. बफतीमियां
एसएम न्युज24 टाइम्स- सहसवान
बदायूं। प्रांतीय आवाहन पर आज जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग जनपद बदायूं ने एक ज्ञापन राष्ट्रपति को संबोधित जिलाधिकारी की गैरमौजूदगी में नयाब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन में जिला चेयरमैन चौधरी बफाती ने कहा कि रामनवमी के पवित्र त्यौहार पर विभिन्न राज्यों में भाजपा व आरएसएस समर्थित गुंडों द्वारा मुस्लिम समुदाय के इबादत गांहो पर हमले किए गए जिसमें कई मस्जिद मजार मदरसों पर हमलों की घटनाएं हुई हैं गुजरात मध्य प्रदेश पश्चिम बंगाल और झारखंड दिल्ली आदि जगहों पर घटनाओं में भाजपा और संघ परिवार से जुड़े लोगों की भूमिका उजागर हुई है लेकिन सरकारों ने उनके खिलाफ विधिक कार्यवाही करने के बजाय उन्हें संरक्षित करने का काम किया है प्रदेश सचिव जितेंद्र कश्यप एडवोकेट शहर अध्यक्ष असरार अहमद ने कहा कि मध्य-प्रदेश के खरगोन जिले में रामनवमी के जुलूस पर हुई घटना में न सिर्फ मुस्लिम समुदाय को निशाना बनाया गया बल्कि उन्हीं के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है और उन्हीं लोगों के घरों को जमींदोज कर दिया गया है खरगोन के 4 इलाकों में मुसलमानों के 60 घर और 29 दुकानों को तोड़ा गया है 100 से ज्यादा मुस्लिम नौजवानों को पुलिस ने बर्बरता पूर्वक गिरफ्तार कर जेल भेजा है
सय्यद जाबिर जैदी और जमाल चौधरी ने कहा कि देश के बिगड़ते आंतरिक स्थितियों पर पूर्व राष्ट्रपतियों के हस्तक्षेप की समृद्ध परंपरा रही है उम्मीद है कि आप इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए लोकतंत्र विरोधी घटनाओं के दोषियों को खिलाफ कार्यवाही के लिए राज्य सरकारों को निर्देशित करेंगे ताकि देश में अमन चैन कायम रहे
इस मौके पर हाजी ताहिर उद्दीन लाल मियां चौधरी इकरार अली धर्मेंद्र कश्यप जमाल चौधरी जावर जैदी जाबिर गद्दी अब्दुल फरीद ऋषि इख्लास हुसैन अकबर अहमद डंपी आदि लोग मौजूद रहे।
एसएम न्युज24 टाइम्स- सहसवान

