बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जयन्ती एवं समरसता उत्सव का आयोजन…
अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
मसौली बाराबंकी | बोधिसत्व बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जयन्ती एवं समरसता उत्सव का आयोजन ग्राम दौलतपुर में युवक मंगल दल द्वारा बड़ी धूमधाम से किया गया | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बाराबंकी नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन. रंजीत बहादुर श्रीवास्तव ने कहा कि डा०अम्बेडकर जी ने शोषित वंचित समाज को बराबरी का सम्मान दिलाने के लिए आजीवन छुआछूत का दंश झेलते रहे |सर्व समाज को ऊॕचा उठाने के हर सम्भव प्रयास किया | स्वयं शिक्षा की ऊॕचाइयों छूते हुए समाज को शिक्षित होने का सन्देश दिया |
अध्यक्षता कर रहे श्री सन्तोष सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा बाराबंकी ने अपने विचार व्यक्त करते हुये कहा कि बाबा साहेब के बारे में पढ़कर उनके विचारों को अमल करें| आज भी हर समाज अपने से निम्न वाले को छोटा ही समझता है कोई काम के आधार पर तो कोई जाति के आधार पर | इसको मिटाने के लिये छाेटे-बड़े सभी को आगे आना पड़ेगा | संस्थापक/संरक्षक मा०रामनरेश रावत पूर्व विधायक/राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता ने कहा कि लगभग आज के 42 साल पहले हमने गाँव के सहयोग से अम्बेडकर जी की आदमकद प्रतिमा अपने गांव में स्थापित की थी उस समय कोई अनावरण करने को नहीं तैयार हो रहा था बड़ी मुश्किल से परिवहन मन्त्री गुलाब शेहरा जी से अनावरण कराया गया था| कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि-रोहित सिंह जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा भाजपा, विद्या सागर अवस्थी पूर्व उपाध्यक्ष भाजपा रायबरेली, सरोज रावत पूर्व सदस्य जिला पंचायत, अरुण रावत मंत्री युवा मोर्चा, कामता प्रसाद वैद्य आदि लोगों ने सम्बोधित किया| संचालन स्वामीनाथ ने किया| कार्यक्रम में ग्राम प्रधान सुशील वर्मा, निर्मल कुमार अध्यक्ष युवक मंगल दल, जगत जीत सिंह आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे|
अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

