धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव, हुआ भण्डारा
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। क्षेत्र में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जगह जगह सुंदरकांड का पाठ और भंडारों का आयोजन किया गया। कस्बा बदोसरांय के मुख्य चौराहे पर बालाजी सेवा समिति द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे से पूर्व राम दरबार सजा कर सुंदरकांड पाठ के साथ केक काटकर हनुमान जी का जन्मोत्सव हर्षाेल्लास पूर्वक धूमधाम से मनाया गया। इसी प्रकार बदोसराय के मातन मंदिर पर भी हनुमान मंदिर पर श्रद्धालुओं ने सुंदरकांड पाठ कर धूमधाम से जन्मोत्सव मनाया। इसी प्रकार मरकामऊ किंतूर मदारपुर सैदनपुर बरौलिया कोटवाधाम आदि तमाम स्थानों पर भी हनुमान जन्मोत्सव के आयोजन किए गए।बदोसराय भण्डारे में सतीश गुप्ता मनीष गुप्ता वीरेंद्र गुप्ता अमित पाण्डेय ऋषभ गुप्ता शिब्बू पाण्डेय पवन गुप्ता राजाराम गुप्ता आलोक कनौजिया अजय गुप्ता सन्तराम मौर्या अमन कनौजिया श्यामू गुप्ता सोनू पाण्डेय संजय गुप्ता सुमित मौर्य आदि लोग मौजूद रहे।
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

