मिस्बाह ने राजनाथ शर्मा को भेंट की भगवान श्रीकृष्ण का चित्र
अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24टाइम्स) 9936900677
बाराबंकी। जिले के एकाकी वैचारिक केन्द्र गांधी भवन में गांधीवादी राजनाथ शर्मा को समाजसेवी मिस्बाह उर रहमान किदवाई और दानिश किदवई ने भगवान श्रीकृष्ण का स्वर्ण मुद्रित चित्र भेंट कर सम्मानित किया। शनिवार को गांधी भवन में बिहार और कोलकाता के राज्यपाल रहे स्व अख्लाक उर रहमान किदवई के भाई स्व. इकराम उर रहमान क़िदवई के बेटे मिस्बाह उर रहमान किदवई और पौत्र दानिश किदवई ने राजनाथ शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उन्हें 78वें जन्मदिन की बधाई दी तथा उन्होंने एक बहुमूल्य भगवान श्रीकृष्ण की स्वर्ण मुद्रित चित्र भेंट किया। समाजसेवी मिस्बाह उर रहमान क़िदवई ने बताया कि उनके चाचा स्व. अख्लाक उर रहमान किदवई को बिहार में राज्यपाल रहते हुए यह बहुमूल्य चित्र दिया गया था। जब वह पदमुक्त हुए तब उन्होंने मुझसे कहा कि यह चित्र किसी ऐसे सामाजिक कार्यकर्ता को परितोषित करना जिसने सामाजिक ख्याति अर्जित कर समाज के हितार्थ निष्ठा और ईमानदारी से काम करता हो और साम्प्रदायिक सौहार्द के लिए करता हो। आज यह चित्र गांधीवादी राजनाथ शर्मा को भेंट करके उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान राजनाथ शर्मा ने मिस्बाह उर रहमान क़िदवई और दानिश क़िदवई का आभार व्यक्त किया।
अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24टाइम्स) 9936900677

