रोडवेज बस डिवाइडर पर जा चढ़ी बाल बाल बचे यात्री
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्यूज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान। बदायूं मेरठ राजमार्ग पर एक बड़ा हादसा होने से टला रविवार सुबह लगभग 6:00 बजे बुलंदशहर डिपो की रोडवेज बस दिल्ली से बदायूं जा रही थी सहसवान मैं घुसते ही चार नंबर पर जैसे ही रोडवेज बस के आगे अचानक गाय के आ जाने से चालक बृजेश कुमार ने गाय को बचाने के चक्कर में बस डिवाइडर पर जा चढ़ी और बस क्षतिग्रस्त हो गई गनीमत रही के कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ बस में लगभग 2 दर्जन यात्री सवार थे जिन को मामूली चोटें आई और और उसके बाद दूसरी बस के आने का इंतजार करते रहे दूसरी बस आ जाने पर यात्रियों को उसमें सवार किया गया।

