वन माफिया के आगे नतमस्तक वन विभाग
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
मसौली बाराबंकी। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दोबारा सरकार संभालने के बाद माफियाओं, तस्करों एव अपराधियों पर जिस तरह बुलडोजर का खौफ दिखाई दे रहा है उससे सभी लोग सहमे हुए हैं परन्तु क्षेत्र के वन माफियो पर बुलडोजर का खौफ नही दिखायी दे रहा है जिसका ही कारण है कि बिना किसी डर व खौफ के फल से लदे आम के पेड़ो पर कुल्हाड़ा चला रहे है।

उल्लेखनीय हो कि सरकार भले ही हर घर हरियाली जैसी योजनाओं पर करोड़ों खर्च कर क्षेत्र को हरा- भरा करने का प्रयास कर रही हो. लेकिन, बाराबंकी में वन विभाग के बेलगाम कर्मचारी और अधिकारियों के चलते ये योजनाएं सफल होना तो दूर यहां वर्षों पहले लगे हुए हरे-भरे प्रतिबंधित पेड़-पौधे भी इनकी मिलीभगत से वन माफियाओं द्वारा धड़ल्ले से काटे जा रहे हैं. जिससे बाराबंकी जिले में हरियाली की बात करना बेमानी साबित हो रहा है। क्षेत्र में आम के पेड़ो पर ठेकेदारों का कुल्हाड़ा धड़ल्ले से चल रहा है। यही नहीं आरा मशीनों पर भी आम के हरे पेड़ों की यह लकड़ी बेरोकटोक बेची जा रही है। इस धंधे में वन विभाग की मिलीभगत हर किसी की जुबान पर है। वर्तमान समय में आम के पेड़ों में फल भी आ गये है परन्तु हरे पेड़ो की धड़ल्ले से कटान जारी है। ताजा मामला सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम किठुरी मजरे फत्तापूर का है। किठुरी निवासी रामसेवक , फूलचंद पुत्रगण ननकऊ रावत के खेत मे फल से लदे आम के दो हरे भरे पेड़ो को रामपुर कटरा निवासी वन माफिया हाफिज गौस ने दिनदहाड़े काट कर गायब कर दिया। सूत्रों से पता चला है कि उक्त वन माफिया का क्षेत्र में काफी बोलबाला है जो बिना किसी डर के खुलेआम प्रतिबंधित पेड़ो पर आरा चलवाता है। यही नही पुलिस एव वन विभाग का हमेशा संरक्षण प्राप्त रहता है जिससे इस ठेकेदार का हौसला बुलन्द है और योगी बाबा के बुलडोजर का कोई खौफ नही है।
वन माफिया के आगे नतमस्तक वन विभाग
दिनदहाड़े आम के पेड़ों पर चल रहे आरे के सम्बंध में जब क्षेत्रीय वन दरोगा दिलीप कुमार गुप्ता से बात की गयी तो वन दरोगा लकड़ी ठेकेदार के सामने नतमस्तक दिखायी दिये और बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर मौके का मुआयना किया गया है जहाँ पर एक सूखे पेड़ की बगैर परमिट की कटान हुई है जुर्माने की कार्यवाही की जा रही हैं जबकि हकीकत यह है कि एक नही दो हरेभरे पेड़ो को काटा गया है तथा पिकप नम्बर यूपी 41 ए टी 5841 में लाद कर गायब किया गया है जो मौके से मिले फोटो एव वीडियो में साफ नजर आ रहा है।
लकड़ी ठेकेदारों के साथ हो जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्यवाही
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अपराधियों एव माफियाओ पर जिस तरह बुलडोजर चलवा रहे है उसका खौफ लकड़ी ठेकेदारों पर नही पड़ रहा है जरूरत है कि लकड़ी माफियाओं के साथ साथ जिम्मेदार अधिकारियों पर हो तभी हरे पेड़ो की कटान रुकना सम्भव है।शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

