पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा थाना जैदपुर का किया गया वार्षिक निरीक्षण….
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा थाना जैदपुर का किया गया वार्षिक निरीक्षण व दिए गये आवश्यक दिशा निर्देश-
दिनांक 18.04.2022 को पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा थाना जैदपुर का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण कर थाना कार्यालय, आगन्तुक कक्ष, हवालात, मालखाना, शस्त्रागार, कंप्यूटर-कक्ष, मेस, बैरक आदि देखा गया। पुलिस कर्मियों को जनता के साथ शालीन व्यवहार व उनकी समस्याओं का समुचित निस्तारण किये जाने का निर्देश दिया गया। थाना परिसर को स्वच्छ रखने, कार्यालय अभिलेखों के बेहतर व व्यवस्थित रख-रखाव एवं उनको अद्यावधिक रखने हेतु निर्देशित किया गया तथा अवैध मद्य निष्कर्षण/अपमिश्रित शराब/ परिवहन करने वाले गिरोहों के सम्बन्ध में जानकारी देने वाले/खुलासा करने वाले सम्बन्धित पुलिसकर्मी/बीट आरक्षी को 25,000/-रूपये पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित करने की घोषणा की गयी। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी सदर, प्रभारी निरीक्षक जैदपुर व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें।
Related Posts
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

