24 अप्रैल तक मनाया जाएगा चतुर्थ सड़क सुरक्षा सप्ताह।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
बदायूँ। परिवहन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात नियमों का पालन करने हेतु चतुर्थ सड़क सुरक्षा सप्ताह 18 अप्रैल से लेकर 24 अप्रैल तक मनाया जाएगा। सोमवार को जनपद में कार्यालय सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी बदायूं से प्रचार एवं दुपहिया वाहन की की रैली निकाली गई, जिसका शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता द्वारा हरि झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
रैली को वरिष्ठ पुलिस आधीक्षक डॉ0 ओ0पी0 सिंह द्वारा प्रोत्साहित किया गया। रैली द्धारा लालपुल होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय, लाबेला चौक, रोडवेज बस स्टैंड, वरिष्ठ पुलिस आधीक्षक कार्यालय, पुलिस लाइन चौराहा एवं मुख्य स्थानों पर रुककर आम जनमानस को पम्प्लेट वितरित कर दुर्घटनाओ से बचने एवं यातायात नियमों का पालन करने संबंधी जानकारी दी गई एवं जागरूक किया गया। इस अवसर पर सुहेल अहमद सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन, लक्ष्मण प्रसाद, प्रकाश शुक्ला, राम बचन गुप्ता, रमेश चंद्र प्रजापति, यात्रीगण, अधिकारी, एनजीओ एवं बस/ट्रक/ऑटो/टेम्पो/टेक्सी आदि के पदाधिकारी सम्मिलित रहे।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

