सीडीओ ने संपूर्ण समाधान दिवस में सुनी जन शिकायतें

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

बदायूँ। मुख्य विकास अधिकारी ऋषिराज ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ तहसील बिसौली में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में फारियादियों की शिकायतों को सुनकर अधिकारियों को गुणवत्तापूर्वक एवं समयवद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं।
सीडीओ ने समस्त संबंधित विभागीय अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। उन्होनें फरियादियों की फरियाद एक-एक कर सुनी और उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होनें कहा कि जनसमस्याओं का निस्तारण शासन की प्राथमिकताओं में है सभी अधिकारी रूचि लेकर गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण सुनिश्चित करे। शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में 34 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिसमें से 12 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। इस अवसर पर समस्त जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!