स्वास्थ्य मेले का फीता काटकर शुभारंभ

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

बदायूँ। जनपद में ब्लॉक कादरचौक, उझानी तथा बिसौली में स्वास्थ्य मेला का आयोजन हुआ। मुख्य चिकित्साधिकारी प्रदीप कुमार वार्ष्णेय के साथ सिनोद शाक्य ने बिसौली मेले का उद्घाटन फीता काटकर किया। मेले में आसपास के क्षेत्र के मरीजों ने डॉक्टरों से बीमारियों के बारे मे बताकर सलाह ली और डॉक्टरों ने बीमारी का इलाज किया और मरीजों को दवाईयों का वितरण भी किया गया। स्वास्थ्य मेला में विभिन्न प्रकार की बीमारियों का चिकित्सकों ने जांच की और परीक्षण कर दवाईयां दी गई।
ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेले में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से सम्बन्धित विभिन्न सेवाएं जैसे मातृ शिशु कल्याण, टीकाकरण, परिवार नियोजन, संचारी एवं गैर संचारी रोगों से सम्बन्धित सेवाएं प्रदान की गई। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत, जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान भारत कार्ड बनाए गए, मेलों में उपस्थित लोगों के लिए डिजिटल स्वास्थ्य आईडी कार्ड बनाने की सुविधा दी गई। मेले में रोगों की शीघ्र पहचान हेतु स्कीनिंग/परीक्षण, औषधि एवं जांच सुविधा के साथ आवश्यकतानुसार संबंधित विशेषज्ञ से टेली कंसलटेंसी प्रदान की गई, सम्बन्धित विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया गया।
19 अप्रैल को ब्लॉक आसफपुर, अम्बियापुर(बिल्सी) एवं वजीरगंज में, 21 अप्रैल को ब्लॉक सालारपुर(बिनावर), दहगवां 20 अप्रैल को सहसवान में, 22 अप्रैल को ब्लॉक इस्लामनगर, उसावां एवं म्याऊँ, 23 अप्रैल को ब्लॉक जगत, दातागंज एवं समरेर में स्वास्थ्य मेले आयोजित किए जाएंगे।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!