40 वर्षीय अधेड़ का लहूलुहान शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
जैदपुर बाराबंकी: जैदपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पाटमाऊ गांव के निकट नहर के पास बीजेपी का झंडा लगी सफारी गाड़ी में 40 वर्षीय अधेड़ का गला काट कर लहूलुहान शव प्लास्टिक में लिपटा मिला सफारी गाड़ी के दलदल खेत में फसने और ग्रामीणों के पूछताछ करने पर गाड़ी छोड़कर फरार हुए गाड़ी सवार अज्ञात बताए जा रहे हैं मृतक के पास से मिली पासबुक से जगत पाल निवासी बख्शी का तालाब लखनऊ के रूप में शिनाख्त हुई है पारिवारिक जनों को सूचना दे दी गई है सफारी गाड़ी में फावड़ा और केरोसिन आयल मिलने से शव को पहचान छुपाने के लिए जलाकर ठिकाने लगाने के लिए लाए जाने की आशंका भी जताई जा रही है ग्रामीणों की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम, फॉरेंसिक टीम के साथ एसपी अनुराग वत्स व एसपी मनोज पांडेय मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है आगे की अग्रिम कार्यवाही की जा रही है l
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

