छुट्टा जानवरों को पकड़कर बेचने वाले तीन अभियुक्त गिरफ्तार

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

जनपद में अपराधियों के विरूद्ध चलाए गये अभियान के तहत थाना रामसनेही घाट पुलिस टीम द्वारा संजय पासी पुत्र सियाराम पासी,राजू पासी पुत्र सियाराम पासी निवासीगण ग्राम धोबहिया मजरे गौरा थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी,धर्मराज पासी पुत्र रामबहादुर पासी निवासी ग्राम बेलवा थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी को ग्राम कोइलहा मजरे शाहपुर से गिरफ्तार किया गया अभियुक्तगण के कब्जे से सात राशि प्रतिबन्धित पशु बरामद किये गये। अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना रामसनेही घाट पर मु.अ.सं. 172/2022 धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम पंजीकृत किया गया।गिरफ्तार अभियुक्तगण ने पूछताछ में बताया कि हम लोग घुमंतू प्रतिबन्धित पशुओं को पकड़कर उनको बेच देते है और उनसे मिले रुपये से अपना खर्चा चलाते हैं।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

 

Don`t copy text!