मंदिर के स्थापना दिवस पर विशाल भण्डारे का आयोजन…..

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

मसौली बाराबंकी। कस्बा बड़ागांव के मोहल्ला मंझपटिया स्थित काली मंदिर के स्थापना दिवस पर विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया जिसमें गांव सहित आसपास गांव के तमाम भक्तो ने प्रसाद ग्रहण किया।
उल्लेखनीय हो कि मंझपटिया स्थित काली मंदिर पर प्रतिवर्ष 20 अप्रैल को स्थापना दिवस के मौके पर काली मां की आरती के साथ विशाल भण्डारे का आयोजन किया जाता हैं। बुधवार को मन्दिर पर आयोजित भण्डारे में साधु सन्तो के आलावा भारी संख्या में भक्तो ने पूड़ी सब्जी खीर एव बूंदी का प्रसाद ग्रहण किया।
भण्डारे में रामप्रताप रावत, प्रमोद प्रजापति, शुभंम वर्मा, पवन गुप्ता, लवकुश वर्मा, रामस्वरूप वर्मा, श्यामाचरण गुप्ता, अनुभव वर्मा, पिंटू वर्मा, अनिल रावत, राजन जयसवाल, श्रया वर्मा, शकुंतला वर्मा, सन्दीप गुप्ता, अभिषेक शुक्ला, राम सरन जयसवाल, प्रेमनाथ कपिल, फूल बरन कपिल, कुलदीप कपिल, सहित तमाम भक्तगण मौजूद रहे।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

Don`t copy text!