बिसौली में एंटी भू माफिया टॉक्स फोर्स का गठन। एसडीएम के निर्देशन में तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व पुलिस टीम ने 11 हेक्टेयर भूमि कराई कब्जा मुक्त।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स)सहसवान - बदायूं 9719216984

बदायूं। बिसौली एसडीएम ज्योति शर्मा के निर्देशन में अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन का सख्त रूख जारी है। नायब तहसीलदार अरूण कुमार के नेतृत्व में राजस्व व पुलिस टीम ने गांव मैंथरा के तालाब पर 11 हेक्टेयर भूमि को कब्जामुक्त कराया।

तहसील प्रशासन के एक्शन मोड में आने से क्षेत्र के भूमाफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। नायब तहसीलदार अरुण अरूण कुमार के नेतृत्व में टीम ने क्षेत्र के गांव मैंथरा स्थित तालाब पर भूमाफियाओं के अवैध कब्जों को हटवाया। इस दौरान लगभग 11 हेक्टेयर भूमि को कब्जामुक्त कराने के साथ साथ कब्जाधारकों की मेंढ़ को भी तोड़ दिया गया। साथ ही अवैध कब्जाधारकों को भविष्य में दोबारा कब्जा न करने की सख्त हिदायत भी दी गई।
एसडीएम ज्योति शर्मा ने तहसील स्तरीय एंटी भू माफिया टॉक्स फोर्स का गठन भी किया है। बिसौली एसडीएम ज्योति शर्मा ने बताया कि अवैध कब्जा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। बिसौली तहसील क्षेत्र में जहां जहां अवैध कब्जा है वह सब हटाए जाएंगे और तहसील क्षेत्र में जहां जहां अवैध कब्जे हैं हम उनके लिए हटवा रहे हैं, इसी के चलते क्षेत्र में अवैध कब्जा करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। टीम में कानूनगो चेतेन्द्र शर्मा, मुनेशपाल सिंह, लेखपाल रविन्द्र शर्मा, अरविंद कुमार, अमित कुमार, संदीप, एसआई शैलेन्द्र तोमर, प्रणव सिंह, राजेश, राहुल, अंजली, अनीता आदि मौजूद रहे।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स)सहसवान – बदायूं 9719216984

Don`t copy text!